फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   HERITAGE WHEELS ON THE HISTORIC LAND REVIVES THE BYGONE ERA

गुजरे जमाने को याद दिलाने आ रही हैं विंटेज कारें

Sun, 12 Feb 2017 04:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
HERITAGE WHEELS ON THE HISTORIC LAND REVIVES THE BYGONE ERA
विंटेज कार रैली - फोटो : Amar Ujala
मैकबैक एसडब्ल्यू 38 1937, होर्च 780 कैर्बियोलॉज, 1959, लिस्टर कॉस्टिन जैगुआर, 1933 जैगुआर एसएसआई कूपे, जैगुआर एक्सके 120, मर्सिडीज 630 मर्फी, रॉल्य रॉयस-सिल्वर घोस्ट ये वो नाम हैं जिनके बगैर कारों का इतिहास अधूरा है। अगर ये अब आपको सड़क पर दौड़ती दिख जाएं तो सच में वो यादें ताजा हो जाएंगी जो हमारे जेहन में फिल्मों के माध्यम से जिंदा हैं। कुछ ऐसा ही होने वाला है दिल्ली में जिसमें विंटेज कारें एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। 17 और 18 फरवरी को इंडिया गेट के लॉन में इसका आयोजन होगा और बाद में ये कारें यहां से इकट्ठा होकर इंटरनेशनल रेस ट्रैक बीआईसी तक जाएंगी।
विज्ञापन

 विंटेज ड्राइव में 1965 के शानदार समय की कारों से मिलने का मौका मिलेगा जो कि जर्मनी, यूके, इटली, फ्रांस और अमेरिका से आ रही हैं। इन कारों की कीमत मौजूदा समय में बहुत ज्यादा है तथा इन रखरखाव भी काफी महंगा है। दिल्ली में इस तरह का ये सातवां आयोजन है जिसे 21 गन सेल्यूट हेरीटेज एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

 इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए मदन मोहन, संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, 21 गन सेल्यूट हेरीटेज एंड कल्चरल ट्रस्ट ने कहा बताया कि इस विंटेज कार रैली के 7वें सत्र को काफी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस बार इस रैली में भारत, जर्मनी, फ्रांस, इटली और यूके से चुनी गई खास 100 से अधिक विंटेज और क्लासिक कारों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रकार से ये आयोजन पहले से भी भव्य हो जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि इस आयोजन के साथ भारत को एक विश्वस्तरीय ग्लोबल मोटरिंग टूरिज्म स्थल के तौर पर विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed