फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the spy shots of new upcoming suv of ds7 Crossback

भारत में DS 7 क्रॉसबैक की जल्द होगी एंट्री, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Mon, 11 Feb 2019 12:58 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 11 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Here is the spy shots of new upcoming suv of ds7 Crossback
DS7 क्रॉसबैक
भारतीय आॅटो बाजार में बढ़ती संभावनाएं देखकर कई कंपनियां अपनेे वाहन को पेश करने जा रही हैं जिनमें PSA ग्रुप भी शामिल है। किआ मोटर्स और एमजी मोटर्स इन दोनों कंपनियों की एसयूवी पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। फिलहाल  PSA ग्रुप भी भारत में अपनी एसयूवी को जल्द पेश कर सकता है। कंपनी की भारत में पहली SUV होगा दिल्ली में टेस्टिंग के वक्त देखी गई । जो सड़कों पर भी जल्द दिखाई देगी। 
विज्ञापन


PSA ग्रुप की यह कार भारत में 2020 तक लॉन्च होगी। जिसे DS7 क्रॉसबैक के नाम से जाना जाता है। DS ब्रांड सिट्रॉएन की एक सब्सिडरी कंपनी है और जर्मन ट्रेओ के मुकबले यूरोपीय बाजार में अपने अच्छे लुक्स के कारण मशहूर हुई है। बता दें, DS7 क्रॉसबैक भारत में लग्जरी कार होगी, जिसका  मुकाबला देश में ऑडी Q4 और BMW X1 से होगा।
विज्ञापन

Here is the spy shots of new upcoming suv of ds7 Crossback
DS7 क्रॉसबैक

फिलहाल इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजन कंपनी इसे 2.0-लीटर डीजल और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इन दोनों इंजन के साथ PSA 8-स्पीड इलैक्ट्रिक गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध कराएगी।

इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस कार के पेट्रोल-डीजल मॉडल के साथ साथ प्लग-इन हाईब्रिड वेरिएंट भी ग्राहकों के लिए पेश करेगी। DS7 क्रॉसबैक को EMP2 प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है,जिसमें अभी कार के इंजन और ट्रांसमिशन पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed