देखें Ranveer Singh कैसे चला रहे हैं नई Baleno 2019
Maruti Suzuki ने हाल ही में अपनी नई 2019 Baleno को लॉन्च किया। लांचिंग के तुरंत बाद ही ब्रांड का एक नया प्रचार सामने आया है। जिसमें Maruti Suzuki Ciaz के भी ब्रांड एम्बेसडर Ranveer Singh को देखा जा सकता है। Ranveer Singh इस ऐड में बलेनो ( Baleno 2019 ) के नए फीचर्स का आनंद लेते दिखााई दे रहे हैं। कंपनी ने नई बलेनो ( Baleno 2019 ) में कई अपडेट किए हैं।
2015 की लॉन्चिंग के बाद तकरीबन साढ़े तीन साल बाद मिड लाइफ अपडेट आया है। नई बलेनो की कीमत 5.45 लाख से शुरू हो कर 8.60 लाख रुपए तक है। बलेनो को चार वैरियंट्स और सात रंगों में लॉन्च किया है। 2019 की फेसलिफ्ट बलेनो में कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए गए हैं। वहीं इंजन स्पैसिफिकेंशस पहले जैसी रखी गई हैं।
नई बलेनो में 3डी ग्रिल डिजाइनिंग, नए बंपर, एलईडी टेल लैंप्स, नए काले और नीले रंग का इंटीरियर, बिल्ट-इन एंटीना, पॉवर एंड टिल्ट स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पॉलर विंडो, मैनुअल एसी फ्रंट और रिअर एसेसरीज सॉकेट, डुअल हॉर्न और गियर शिफ्ट इंटीकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं सेफ्टी की बात करें, तो सिग्मा वैरियंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सट बेल्ट रिमाइंडर, नेक्सा सेफ्टी शील्ड, इम्मोबिलाइजर, हेडलैंप लेवलिंग और एलईडी के साथ हाई माउंटेड स्टॉप लैंप की फीचर दिया गया है।