फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the list of top selling cars in january 2019

मारुति की इस कार को वापस मिला नंबर 1 का ताज, हुंडई नंबर 6 पोजिशन पर

Tue, 05 Feb 2019 11:37 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Here is the list of top selling cars in january 2019
Top selling cars in january

मारुति सुजुकी और हुंडई ने साल 2019 के पहले महीने में बाजी मार ली है। साल के पहले महीने के टॉप सेलिंग चार्ट में मारुति की 7 गाड़ियों ने जगह बनाई । वहीं हुंडई की 3 गाड़ियां ने भी इस चार्ट में जगह बनाई। बता दें, मारुति की इन सात गाड़ियों में से चार हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। जो ग्राहकों को हल्के आर्किटेक्चर के चलते आकर्षित करती हैं। इस चार्ट में मारुति की एंट्री लेवल की आॅल्टो हैचबैक ने दिसंबर की विजेता रही डिजायर से ताज अपने नाम किया। 

विज्ञापन

Here is the list of top selling cars in january 2019
Maruti Alto

ऑल्टो ने जनवरी 2019 में 23,360 इकाइयों के साथ इस चार्ट में वापसी की है। कई रिपोर्ट से पता चलता है कि नई जनेरेशन आॅल्टो को कंपनी 2020 में फिर से लॉन्च करेगी। वहीं इसका 800 इसका सीसी का संस्करण आने वाले कुछ दिनों में अलविदा कह जाऐगा। बता दें, आॅल्टो ने 4,287 यूनिट के साथ डिजायर को पछाड़ा । वहीं स्विफ्ट हैचबैक कुल 18,795 डिलीवरी के साथ तीसरे स्थान पर रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Here is the list of top selling cars in january 2019
Maruti Suzuki Dzire

जनवरी 2019 में टॉप 10 सेलिंग कारें

  1.  मारुति सुजुकी ऑल्टो - 23,360 
  2.  मारुति सुजुकी डिजायर - 19,073
  3.  मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 18,795
  4.  मारुति सुजुकी बलेनो - 16,717 
  5. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा - 13,172 
  6.  हुंडई एलीट i20 - 11,749 
  7.  हुंडई क्रेटा - 10,314
  8.  हुंडई ग्रैंड i10 - 10,285
  9.  मारुति सुजुकी वैगन आर - 10,048 
  10. मारुति सुजुकी सेलेरियो 9,217 
विज्ञापन

Here is the list of top selling cars in january 2019
2019 Maruti Baleno Facelift

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैच Baleno  16,717 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही । बलेनो ने अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी हुंडई एलीट i20 से बिक्री में करीब 5,000 यूनिट ज्यादा हासिल की हैं । ब्रेजा की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद विटारा ब्रेजा 13,172 यूनिट के साथ 5वें स्थान पर रही।  

Here is the list of top selling cars in january 2019
New Maruti Wagon r 2019

8वें स्थान पर जगह बनाने वाली हुंडई की ग्रैंड i10 लोकप्रिय गाड़ियों में काफी प्रसिद्व है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। वहीं तीसरी पीढ़ी के वैगन आर ने कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय  बाजार में कदम रखा है। जो इस सूची में 9वें स्थान पर कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed