फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the details of upcoming tata merlin for indian army

भारतीय सेना के लिए आने वाली Tata Merlin के सामने पड़ेगी सफारी स्टॉर्म फीकी

Wed, 23 Jan 2019 05:42 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 23 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Here is the details of upcoming tata merlin for indian army
Tata Merlin

भारतीय सशस्त्र बल के पास दुनिया में सबसे बड़ी भूमि पर आधारित सेनाएं हैं, जिसके चलते  भारतीय सेना को सभी प्रकार के इलाकों में ऐसे बड़े और उच्च प्रशिक्षित वाहनों की बहुत आवश्यकता है। बता दें, टाटा ने सेना को समर्थन देने के लिए अपनी कार मर्लिन एलएसवी(लाइट सपोर्ट व्हीकल) को तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

भारतीय सेना के लिए आधिकारिक वाहन के रूप में मारुति सुजुकी जिप्सी को बदलने में टाटा की सफारी स्टॉर्म 4x4 एसयूवी का बड़ा हाथ रहा। नए लाइट सपोर्ट व्हीकल (एलएसवी) कार को मर्लिन नाम दिया गया है जिसके साइड और रियर पर STANAG 4569 लेवल -1 की सुरक्षा प्राप्त होगी। जो (नाटो मानकों के अनुसार उच्चतम रेटेड सुरक्षा में से एक) है। इसके जरिए आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट से कार में बैठे लोग सुरक्षित रह सकते हैं। 

विज्ञापन


टाटा मर्लिन में कई तरह के हथियार दिए गए हैं इसमें 7.6 मिमी मध्यम मशीन गन बुर्ज और एक 40 मिमी स्वचालित ग्रेनेड लांचर भी दिया गया है। इसके अलावा कार में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एंटी टैंक मिसाइलें भी लगाई गई हैं। टाटा मर्लिन में 3.3-लीटर का लिक्विड कूल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 3,200 आरपीएम पर 185 बीएचपी और 2,400 आरपीएम पर 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed