भारतीय सेना के लिए आने वाली Tata Merlin के सामने पड़ेगी सफारी स्टॉर्म फीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सशस्त्र बल के पास दुनिया में सबसे बड़ी भूमि पर आधारित सेनाएं हैं, जिसके चलते भारतीय सेना को सभी प्रकार के इलाकों में ऐसे बड़े और उच्च प्रशिक्षित वाहनों की बहुत आवश्यकता है। बता दें, टाटा ने सेना को समर्थन देने के लिए अपनी कार मर्लिन एलएसवी(लाइट सपोर्ट व्हीकल) को तैयार कर लिया है।
भारतीय सेना के लिए आधिकारिक वाहन के रूप में मारुति सुजुकी जिप्सी को बदलने में टाटा की सफारी स्टॉर्म 4x4 एसयूवी का बड़ा हाथ रहा। नए लाइट सपोर्ट व्हीकल (एलएसवी) कार को मर्लिन नाम दिया गया है जिसके साइड और रियर पर STANAG 4569 लेवल -1 की सुरक्षा प्राप्त होगी। जो (नाटो मानकों के अनुसार उच्चतम रेटेड सुरक्षा में से एक) है। इसके जरिए आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट से कार में बैठे लोग सुरक्षित रह सकते हैं।
टाटा मर्लिन में कई तरह के हथियार दिए गए हैं इसमें 7.6 मिमी मध्यम मशीन गन बुर्ज और एक 40 मिमी स्वचालित ग्रेनेड लांचर भी दिया गया है। इसके अलावा कार में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एंटी टैंक मिसाइलें भी लगाई गई हैं। टाटा मर्लिन में 3.3-लीटर का लिक्विड कूल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 3,200 आरपीएम पर 185 बीएचपी और 2,400 आरपीएम पर 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।