फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   harley davidson low rider s 2020 price in india harley davidson low rider seat height cruiser bikes in india 2020

क्रूजर बाइक Harley-Davidson Low Rider S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डीटेल्स

Wed, 08 Apr 2020 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2020 07:18 PM IST
सार

दमदार इंजन वाले क्रूजर बाइक्स के लिए मशहूर कंपनी Harley-Davidson (हार्ले डेविडसन) ने अपनी नई बाइक Low Rider S भारत में लॉन्च की है।

विज्ञापन
harley davidson low rider s 2020 price in india harley davidson low rider seat height cruiser bikes in india 2020
Harley-Davidson Low Rider S - फोटो : Harley-Davidson

विस्तार

कंपनी ने अपने नए मॉडल का निर्माण Softail चैसीज पर किया है। इसमें प्रीमियम सस्पेंशन कम्पोनेंट्स का उपयोग किया गया है। कंपनी ने इसमें वन-डायमीटर मोटोक्रोस-स्टाइल हैंडलबार दिया है जिसके चलते इसपर राइडर की पॉजिशन काफी आक्रामक लगती है। 
विज्ञापन

इंजन 
हार्ले डेविडसन ने Low Rider S बाइक में पावरफुल Milwaukee-8 114 इंजन का इस्तेमाल किया है। Milwaukee-8 114 इंजन 1868cc के साथ आता है। यह इंजन 93 PS का पावर और 155 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 6-स्पीड क्रूज ड्राइव ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक की लंबाई 2,355 mm, सीट की ऊंचाई 690 mm है। इस बाइक में 18.9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। साथ ही इस बाइक का वजन 295 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
कंपनी ने Low Rider S के टैंक के चमकदार काले रंग की जगह रिंकल रंग का उपयोग किया है। इसके मफ्लर्स और एग्जॉस्ट शील्ड पर जेट ब्लैक का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही इसमें LED लाइट के साथ स्मोक्ड लेंस वाला टेल लैंप मिलता है। बाइक के फ्रंट में 19 इंच के व्हील्स और रियर में 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

'पुरानी विरासत की झलक'
Harley-Davidson के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ स्टाइलिंग एंड डिजाइन, Brad Richards ने कहा, "नए लो राइडर एस दिखने में वास्तव में 1980 के दशक के लो राइडर मॉडल की विरासत को दर्शाता है, जो दक्षिणी कैलिफोर्निया में मूल रूप से और हाल ही में Dyna आधारित लो राइडर एस मॉडल से दुनिया भर में फैल गया है। हमने उस कोस्टल स्टाइल और परफॉर्मेंस के तौर पर सॉफ्टेल चैसीज का इस्तेमाल करके लो राइडर एस को बनाया और यह अब ज्यादा पावरफुल और फुर्तीली है।"  

कीमत
Harley-Davidson Low Rider S बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये है। 

ये भी हुई लॉन्च
गौरतलब है कि हार्ले डेविडसन ने हाल में भारत में 2020 Fat Boy को भी लॉन्च किया। इसे 2 वेरिएंट में पेश किया गया। एक वेरिएंट में Milwaukee-Eight 107 इंजन मिलता है। यह इंजन 1,745cc यूनिट है और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा वेरिएंट Milwaukee-Eight 114 इंजन वाला है, जो 1,868cc यूनिट है और 156 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed