{"_id":"5b7a831242c792466c100189","slug":"harley-davidson-is-giving-a-buy-back-and-exchange-offer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्ले-डेविडसन इंडिया ने दिया शानदार ऑफर, पुरानी बाइक लाइए और नई ले जाइए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हार्ले-डेविडसन इंडिया ने दिया शानदार ऑफर, पुरानी बाइक लाइए और नई ले जाइए
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
harley davidson 750
अगर आपकी हार्ले-डेविडसन बाइक पुरानी हो गई है और आप नई हार्ले-डेविडसन में उसे अपग्रेड करना चाहते हैं तो कंपनी आपके लिए मानसून बायबैक आॅफर लेकर आई है। इसके तहत आपको पुरानी बाइक देकर नई बाइक ले सकते हैं लेकिन शर्त यह है कि आपकी बाइक 1 साल से कम पुरानी होनी चाहिए।
विज्ञापन
अगर आपकी स्ट्रीट 750 या फिर स्ट्रीट रॉड 12 से 24 महीने पुरानी है तो इस पर आपको 75 फीसद एक्स शोरूम कीमत का बॉय बैक का लाभ उठा सकते हैं। हार्ले-डेविडसन के भारत में इस वक्त 6 सॉफ्टेल मॉडल्स मार्केट में मौजूद है और इनमें से सबसे सस्ता मॉडल स्ट्रीट बॉब है जिसकी कीमत लगभग 12.59 लाख रुपये एक्स शोरूम है। वहीं हार्ले की सबसे महंगी बाइक हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक है जिसकी कीमत 19.71 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
harley
इसके अलावा हार्ले के दूसरे सॉफ्टेल मॉडल्स भी मार्केट में मौजूद हैं। जिनमें राइडर, फैट ब्वॉय, फैट बॉब और डिलक्स शामिल हैं। हार्ले-डेविडसन ने हाल ही में अपनी योजनाओं के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द एंडवेंचर बाइक लांच करने जा रही है। इसके जरीये कंपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। डिजाइन में यह एंडवेंचर बाइक नेक्ड स्ट्रीटफाइटर 500cc मॉडल्स जैसी हो सकती है।