{"_id":"58da5bd44f1c1b442363ecea","slug":"harley-davidson-has-increased-its-bike-prices-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ले डेविडसन ने बढ़ाई अपने सभी वैरिएंट्स की कीमत, जानें नया प्राइस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हार्ले डेविडसन ने बढ़ाई अपने सभी वैरिएंट्स की कीमत, जानें नया प्राइस
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी बाइकों की कीमत बढ़ा दी है। हार्ले ने अपनी दोपहिया की कीमत में 1.5 फीसदी और इससे ऊपर का इजाफा किया है। बढ़ी हुआ प्राइस 1 अप्रैल से लागू होगा। हालांकि कंपनी ने बाइकों की कीमत क्यों बढ़ाई है, इस बात का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया हैं।
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन की द्वारा कीमत बढ़ाए जाने के बाद उसकी बाइक की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम इस प्रकार हैः-
स्ट्रीट 750 - 4,98,000 रुपये
आयरन 883 - 8,11,000 रुपये
फोर्टी एट - 9,65,000 रुपये
1200 कस्टम - 9,43,000 रुपये
रोडस्टर - 9,85,000 रुपये
रोड किंग - 26,85,000 रुपये
स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल - 31,70,000 रुपये
रोड ग्लाइड स्पेशल - 33,33,000 रुपये