महंगी हो जाएंगी लग्जरी गाड़ियां, वित्त मंत्री ने कहा- 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी हुआ सेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और टॉप एंड लग्जरी कार जल्द ही महंगी हो जाएंगी। सरकार ने लग्जरी कार पर 10 फीसदी सेस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी। उन्होंने कहा कि लग्जरी कार पर सेस 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है।
The approval would allow increasing the maximum rate at which the Compensation Cess can be levied, from 15% to 25%.
— ANI (@ANI) August 30, 2017
GST council, with regard to 2 categories (of vehicles), is entitled to decide whether it wants to increase quantum of cap from 15% to 25%:FM pic.twitter.com/mkDjMVaH5d
— ANI (@ANI) August 30, 2017विज्ञापन
पढ़ें: SUV/MPVs पर मिल रहा है 1.3 लाख तक का डिस्काउंट
जीएसटी के बाद इन व्हीकल्स पर अतीरिक्त सेस भी लागू किया जा चुका है। सरकार एसयूवी और टॉप एंड लग्जरी कार पर सेस 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर चुकी है। मौजूदा समय में इन गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ कुल 43 फीसदी टैक्स लगता है।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सेस इन गाड़ियों पर टैक्स बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा।
बता दें कि एसयूवी और टॉप एंड कार पर टैक्स बढ़ाने से सरकार को हाइब्रिड कार पर बढ़ाए गए टैक्स को लेकर हो रहे विरोध के कम होने की उम्मीद है। जीएसटी लागू होने के बाद से हाइब्रिड कार पर सबसे ज्यादा टैक्स लगता था।
किन गाड़ियों पर कितना लग रहा है GST
4 मीटर से छोटी पेट्रोल कार- 29 फीसदी
4 मीटर से छोटी डीजल कार- 31 फीसदी
मीडियम साइज और बड़ी कार- 43 फीसदी
एसयूवी और हाईब्रिड व्हीकल- 43 फीसदी
लग्जरी कार- 53 फीसदी
जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने इस बात की आशंका जताई थी कि अगर सरकार अतिरिक्त सेस लागू करती है तो उनकी गाड़ियों की कीमत जीएसटी लागू होने से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगी। मर्सिडीज बेंज इंडिया के कार्यकारी निदेशक, रोलैंड फोलर ने सोमवार को कहा था कि अगर सरकार सेस बढ़ाती है तो लग्जरी कार और एसयूवी की कीमतें पहले की तरह ही हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद गाड़ियों की कीमत कम हुईं। हमारे ऊपर अभी ही सेस है, अगर सरकार अतिरिक्त सेस का अध्यादेश लाती है, तो स्थिति पहले की तरह ही हो जाएगी। कारों की कीमत वापस बढ़ जाएगी।