{"_id":"5e4e478c8ebc3ef2c97f4820","slug":"ford-figo-bs6-aspire-bs6-freestyle-bs6-ford-bs6-models-ford-bs6-launch-ford-bs6-car-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ford India ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च की Figo, Aspire और Freestyle, BS4 की तुलना में दाम हुए कम!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ford India ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च की Figo, Aspire और Freestyle, BS4 की तुलना में दाम हुए कम!
Thu, 20 Feb 2020 02:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:17 PM IST
सार
Ford India (फोर्ड इंडिया) ने अपने फीगो रेंज की तीन कारों को BS6 इंजनों के साथ लॉन्च कर दिया है। Ford Figo (फोर्ड फीगो), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर) और Ford Freestyle (फोर्ड फ्रीस्टाइल) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
Ford figo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खास बात यह है कि BS6 इंजन के बावजूद ज्यादातर वेरिएंट की कीमत में खास बदलाव नहीं हुआ है। बल्कि कुछ वेरिएंट्स की कीमत BS4 के मुकाबले कम हुई है।
विज्ञापन
नई कीमत
BS6 Ford Figo की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 Figo 16,000 रुपये महंगी हुई है।BS6 Ford Freestyle की शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये तय की गई है जो BS4 मॉडल से 2,400 रुपये ज्यादा है।
वहीं BS6 Ford Aspire के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये हो गई है जो BS4 मॉडल से सिर्फ 500 रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम हुई एस्पायर कीमत
खास बात यह है कि Ford Aspire का टॉप वेरिएंट BS6 इंजन लगने से सस्ता हो गया है। Aspire का टॉप वेरिएंट टाइटेनियम+के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत पहले 7.82 लाख रुपये थी जो अबजो अब 7.44 लाख रुपये में उतारा गया है।
वहीं डीजल के टॉप वेरिएंट में भी 28 हजार रुपये की कमी की गई है। पहले इसकी कीमत 8.62 लाख रुपये थी, जो अब 8.34 लाख रुपये हो गई है।
कंपनी ने Ford Aspire का नया एंट्री-लेवल फ्लीट डीजल वेरिएंट भी पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 7.07 लाख रुपये है।
इसी तरह कंपनी ने BS6 Ford Freestyle टाइटेनियम+ की कीमतों में भी बदलाव किया है। फ्रीस्टाइल कार का पेट्रोल वेरिएंट पहले 7.56 लाख रुपये था, अब यह मॉडल 7.29 लाख रुपये में मिलेगा। वहीं डीजल मॉडल का टॉप वेरिएंट 8.37 लाख रुपये की जगह अब 8.19 लाख रुपये में मिलेगा।
दाम कम कैसे हुए
नई गाड़ियों के दाम कम होने की स्ट्रैटिजी के बारे में कंपनी का कहना है कि उसने लोकेलाइजेशन को बढ़ाया है। इसके साथ ही लोअर वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स एडजस्ट किए गए हैं।नए BS6 लाइन-अप लॉन्च के मौके पर Ford India के अध्यक्ष और प्रबंध-निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने बताया, "अपने उत्पादों को किफायती बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं जिसमें बिक्री और सर्विस दोनों शामिल हैं। घरेलू उत्पादन और फीचर्स के एलाइनमेंट के कारण हम कीमत को लगभग समान रखने में सफल हो पाए हैं, इसका फायदा हमने सीधा ग्राहक को पहुंचाया है।"