फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford aspire 2021 cng variant spied during testing ford aspire 2021 cng specs ford aspire 2021 cng price 2021 ford aspire cng launch date in india

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से हैं परेशान, फोर्ड ला रही है नई एस्पायर सीएनजी सेडान कार, जानें डिटेल्स

Thu, 25 Feb 2021 04:58 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 04:58 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपनी कारों के सीएनजी मॉडल को पेश करने की राह दिखाई है। फोर्ड भारत में अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Aspire (एस्पायर) के सीएनजी वेरिएंट को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
ford aspire 2021 cng variant spied during testing ford aspire 2021 cng specs ford aspire 2021 cng price 2021 ford aspire cng launch date in india
Ford Aspire CNG

विस्तार

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। इनकी तुलना में उपभोक्ता सीएनजी गाड़ियों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसका कारण है सीएनजी की कम कीमत में ज्यादा माइलेज मिलता है। Ford (फोर्ड) भारत में अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Aspire (एस्पायर) के सीएनजी वेरिएंट को मार्च के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में फॉर्ड एस्पायर सेडान को सीएनजी निरीक्षण किट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे यह उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। कार की स्पाई तस्वीरों के मुताबिक, इसकी डिजाइन और फीचर्स रेगुलर मॉडल जैसी होंगी। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में पेश करेगी। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

2021 Ford Aspire CNG (2021 फोर्ड एस्पायर सीएनजी) दो वेरिएंट्स - Titanium (टाइटेनियम) और Titanium Plus (टाइटेनियम प्लस) में पेश की जाएगी। इसमें स्पोपिंग रूफ, मस्कुलर बोनट, क्रोमेड फिनिश वाली ग्रिल और स्वेप्ट-बैक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स मिलेंगे। इसमें ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ओआरवीएम और 15-इंच मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स होगा। कार के डायमेंशन की बात करें तो इसमें 2,490 mm का व्हीलबेस और 174 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

2021 Ford Aspire CNG में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यह ड्रैगन सीरीज पेट्रोल इंजन होगा। हालाकि, यह इंजन कितना पावर जेनरेट करेगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस इंजन का बीएस-4 सीएनजी पावरट्रेन 95 hp का पावर और 119 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

फीचर्स

2021 Ford Aspire CNG एक 5-सीटर कार है जिसमें 5 लोग बैठ सकेंगे। इस कार में पावर विंडो, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप और पावर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही एक 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो FordPass कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इस कार में सुरक्षा के लिहाज से ईबीडी के साथ एबीएस, 6 एयरबैग और एक रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। 

लॉन्चिंग और कीमत

2021 फोर्ड एस्पायर सीएनजी कार भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा कंपनी आने वाले हफ्तों में एक लॉन्च इवेंट में करेगी। हालांकि, इसके मौजूदा जेनरेशन स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले सीएनजी वेरिएंट की कीमत कुछ ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये से लेकर 8.69 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed