फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   flying car - terrafugia transition street-legal aircraft transition flying car price terrafugia transition roadable aircraft terrafugia transition aircraft terrafugia transition release date

दुनिया की पहली फ्लाइंग कार जिसे सड़क पर भी चला सकेंगे, 10 हजार फीट पर उड़ती है 161 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से

Tue, 16 Feb 2021 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
टेराफुगिया का सपना है कि इस फ्लाइंग कार Transition के मालिक इसे एक छोटे से हवाई अड्डे या हाईवे पर लैंड कराएं और फिर ड्राइव करते हुए इसे घर ले जाएं। इस वाहन के पंख को मोड़ कर इसे एक कार रखने की जगह वाले गैरेज में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। 
loader
flying car - terrafugia transition street-legal aircraft transition flying car price terrafugia transition roadable aircraft terrafugia transition aircraft terrafugia transition release date
Terrafugia Transition - फोटो : Terrafugia

विस्तार

फ्लाइंग कार का सपने जल्द ही हकीकत में तब्दील होने वाला है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक हाइब्रिड ग्राउंड-एयर व्हीकल को मंजूरी दे दी है। दो सीटों वाली यह फ्लाइंग कार 100 मील प्रति घंटे (यानी 161 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ान भर सकती है।


एफएए ने Terrafugia Transition (टेराफुगिया ट्रांसिशन) को स्पेशल लाइट-स्पोर्ट एयरक्राफ्ट एयरवर्थनेस का सर्टिफिकेट दिया है। एजेंसी से मिले इस प्रमाणपत्र के बाद अब इस फ्लाइंग कार को उड़ान के लिए हरी झंडी मिल गई है।


मैसाचुसेट्स में स्थित टेराफुगिया ने प्रमाण पत्र हासिल करने पर कहा, "यह एक अहम मील का पत्थर है", जिसके बाद इस वाहन का हवा और सड़क दोनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

इस वाहन का एक सिर्फ उड़ान वाला वर्जन पायलटों और फ्लाइंग स्कूलों के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसके सड़क पर चलने में अभी एक साल तक का समय लग सकता है। इस वाहन को अभी सड़क सुरक्षा मानकों के हिसाब से प्रमाण पत्र की जरूरत है। 

फ्लाइंग कार की डिटेल्स

Terrafugia Transition
Terrafugia Transition - फोटो : Terrafugia
Transition में 100-hp रोटैक्स 912iS स्पोर्ट फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। ट्रांजिशन 10,000 फीट की ऊंचाई पर 161 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ उड़ान भर सकती है। यह वाहन लगभग 400 मील (644 किलोमीटर) की दूरी तय कर सकती है।

विमान का इंजन प्रीमियम पेट्रोल या 100LL हवाई जहाज के ईंधन पर चल सकता है। जबकि कार को चलाने के लिए हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होता है। 

Transition में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर चार पहिया हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, एक सख्त कार्बन फाइबर का सुरक्षा पिंजरा और एक एयरफ्रेम पैराशूट मिलता है।

इस वाहन का वजन लगभग 1,300 पाउंड (590 किलोग्राम) है और इसमें फिक्स्ड लैंडिंग गियर दिया गया है। वहीं इसका विंगस्पैन 27 फुट चौड़ा है।

इस वाहन के पंख को मोड़ कर इसे एक कार रखने की जगह वाले गैरेज में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। 

टेराफुगिया का सपना है कि इस फ्लाइंग कार Transition के मालिक इसे एक छोटे से हवाई अड्डे या हाईवे पर लैंड कराएं और फिर ड्राइव करते हुए इसे घर ले जाएं। 

अन्य फ्लाइंग कार से कैसे है अलग

Terrafugia Transition
Terrafugia Transition - फोटो : Terrafugia
Transition कार Uber (उबर), Kitty Hawk (किटी हॉक), BMW (बीएमडब्ल्यू) और अन्य कंपनियों द्वारा तैयार की जा रही फ्लाइंग कार प्रोटोटाइप से अलग है। क्योंकि इन कंपनियों की फ्लाइंग कार कमर्शियल एयर स्पेस का इस्तेमाल करेंगे। 

टेराफुगिया का कहना है कि उसकी फ्लाइंग कार को सिर्फ एक मिनट के भीतर उड़ान भरने वाले मोड से ड्राइविंग मोड में बदला जा सकता है।

कितनी होगी कीमत
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में ट्रांजिशन के 2-सीटर मॉडल की कीमत 4,00,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ 91 लाख रुपये) थी। अब 2022 में कंपनी अपनी हाइब्रिड ग्राउंड-एयर व्हीकल को लॉन्च करेगी जिसके बाद इसकी कीमत का एलान किया जाएगा। 

4-सीटर मॉडल भी कर रही तैयार

Terrafugia Transition
Terrafugia Transition - फोटो : Terrafugia
टेराफुगिया फ्लाइंग कार के कई मॉडल बना रही है। कंपनी के अन्य मॉडल्स में 4-सीटर TF-X शामिल है, जो कि एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) वाहन होगा। 

TF-X एक सेमी-ऑटोनॉमस फ्लाइंग कार होगी, जिसमें कंप्यूटर कंट्रोल दिया जाएगा। इसमें यात्री सीधे अपने गंतव्य को टाइप कर सकेंगे। यह वाहन हवाई ट्रैफिक, खराब मौसम और प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से ऑटोमौटिक तरीके से बचते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने में सक्षम होगा। 

टेराफुगिया को 2017 में चीनी स्वामित्व वाली Geely (जिली) ने अधिग्रहित कर लिया था। इस कंपनी के पास वोल्वो का भी मालिकाना हक है। 

2022 में मिलेगी

Terrafugia Transition
Terrafugia Transition - फोटो : Terrafugia
खास बात यह है कि चालक इस वाहन को एक मिनट से भी कम समय में उड़ने वाले मोड से सड़क पर ड्राइविंग करने वाले मोड में बदल सकता है। जिससे वह इसे छोटे हवाई अड्डों या राजमार्ग में उतार सकता है या उड़ना भर सकता है। 

टेराफुगिया को उम्मीद है कि उसे साल 2022 तक इस 2-सीटर हाइब्रिड ग्राउंड-एयर व्हीकल की अप्रूवल मिल जाएगी और वह इसका उत्पादन शुरू कर देगी। लेकिन जो लोग इस वाहन उस वाहन को चलाने की इच्छा रखते हैं उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ स्पोर्ट पायलट सर्टिफिकेट का होना भी आवश्यक होगा। 

'रोडेबल एयरक्राफ्ट'

चीन के स्वामित्व वाली टेराफुगिया एक 'रोडेबल एयरक्राफ्ट' को पेश करने को लेकर काफी आशावादी रही है। यह एक छोटा सा विमान है, जिसके पंखों को मोड़ा जा सकता है। जिससे इसे सड़कों पर ड्राइव करने के साथ ही खुले आसमान में भी उड़ाया जा सकता है।

कंपनी ने पहले वादा किया था कि यह वाहन ट्रांसिसन की बिक्री 2015 में होगी। इसके बाद कंपनी ने कहा कि वह 2018 में इसकी बिक्री शुरू करेगी और फिर 2019 में इसकी बिक्री का एलान किया गया।  
लेकिन टेराफुगिया के महाप्रबंधक केविन कॉलबर्न ने 'महामारी के बेहद चुनौतीपूर्ण समय' के दौरान अपनी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की है।

कॉलबर्न ने कहा, "हमारी टीम का ध्यान केंद्रित रहा, हमारे क्वालिटी सिस्टम में सुधार हुआ, डिजाइन के अहम पहलुओं को पूरा किया गया, वाहन का निर्माण हुआ, व्हीकल ने फ्लाइट टेस्टिंग के 80 दिन पूरे किए, 150 टेक्निकल डॉक्यूमेंट्स तैयार हुए और इसने सफलतापूर्वक एफएए का ऑडिट पास कर लिया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed