{"_id":"5bcdb715bdec22693032fb2d","slug":"fiat-chrysler-sold-italy-factory-of-car-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिएट ने 6.2 अरब यूरो में बेची इटली की इकाई","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फिएट ने 6.2 अरब यूरो में बेची इटली की इकाई
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Fiat punto
फिएट क्रिसलर ने सोमवार को बताया कि वह अपनी इटली की कलपुर्जों की इकाई मैग्नेटी मारेलि को जापान की काल्सोनिक कानसेई (सीके) को बेच दिया है। यह सौदा 6.2 अरब यूरो में किया गया। कंपनी ने कहा कि सालाना 15.2 अरब यूरो की सेल वाली यह विलय कंपनी वैश्विक स्तर पर कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं की सूची में शीर्ष दस कंपनियों में आ जाएगी।
विज्ञापन
इसके तहत फिएट क्रिसलर से कई वर्षों के लिए आपूर्ति समझौता किया जाएगा। यह सौदा आगामी वर्ष की शुरुआती छह महीनों में होगा। काल्सोनिक कानसेई का नियंत्रण अमेरिका का इनवेस्टमेंट हाउस केकेआर करता है। बता दें, फिएट की कार पुंटो इवो प्योर फिएट को कंपनी ने कुछ समय पहले भारत में लांच किया था।
विज्ञापन
जिसको काफी सराहा भी गया। इस कार को मार्केट में सिग्नेचर रेनडियर हेडलैंप के साथ उतारा गया था। जिसमें 1.2 लीटर का फायर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 68 पीएस की शक्ति 6000 आरपीएम पर तथा 96 एनएम का टॉर्क 2500 आरपीएम पर प्रदान करता है। यह एक सस्ती पांच दरवाजों वाली हैचबैक कार है।
विज्ञापन
ग्राहकों को लुभाने के लिए फिएट इस कार पर 3 साल की वारंटी सर्विस इंटरवल के साथ 150000 किलोमीटर तक दे रही है जिससे ग्राहक बिना किसी मुश्किल के इसके ड्राइव का आनंद उठा सकें।