फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप-5 सुपरकार: हवा से बातें करती हैं सबसे तेज रफ्तार वाली ये कारें, 434km/h तक की है स्पीड

Sat, 19 Jun 2021 02:59 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 19 Jun 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Fastest Cars in the World 2021 name of 5 Supercars with features and top Speeds
Fastest Cars in the World 2021 - फोटो : hennesseyspecialvehicles

यदि हम आपसे पूछें कि चलिए दुनिया की टॉप-पांच लेटेस्ट सुपर कार के नाम बताइए, तो शायद आप एक बार के लिए गूगल सर्च करने लगें। वैसे आप में से बहुत सारे लोग कई लेटेस्ट सुपरकारों का बारे में जानते ही होंगे। आमतौर पर जब सुपरकार की बात होती है कि लैंबोर्गिनी का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन दुनिया में और भी सुपरकारें हैं जो हल्की भी हैं और सेकेंडों में रफ्तार पकड़ने में भी माहिर हैं। साल 2021 को लाइटर (हल्की), स्लिकर (आकर्षक) और पावरफुल कारों का साल कहा जा रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको 2021 की टॉप-5 सुपरकारों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी टॉप स्पीड 434km/h तक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सुपरकारों को तैयार करने में दो-दो साल का लंबा वक्त लग जाता है। आइए जानते हैं दुनिया की टॉप-5 सुपरकार, उनकी स्पीड और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

Fastest Cars in the World 2021 name of 5 Supercars with features and top Speeds
Hennessey Venom GT - फोटो : Hennessey
Hennessey Venom GT: 270 mph (434 km/h)

2014 में वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हेनेसी परफॉर्मेंस के जॉन हेनेसी ने बुगाटी के साथ अपने लंबे विवाद को खत्म किया और उसके बाद कंपनी ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के रनवे पर अपनी वेनोम जीटी कार को दौड़ाकर सबसे तेज कार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वेनोम जीटी महज 19.96 सेकेंड में 0-370km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इस कार को तैयार करने में पूरे दो साल लग गए थे। यह कार देखने में भी काफी खूबसूरत है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के दौरान कार ने महज 3.05 सेकेंड में 0-100km/h की रफ्तार पकड़ी थी। इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है।

Fastest Cars in the World 2021 name of 5 Supercars with features and top Speeds
Bugatti Chiron Super Sport 300+ - फोटो : Bugatti

Bugatti Chiron Super Sport 300+: 304 mph (483 km/h)

लग्जरी हाइपरकारों की कैटेगरी में Bugatti का नाम लंबे समय से है। अब 2021 की दुनिया की सबसे तेज कारों की लिस्ट में बुगाटी की एक नहीं, बल्कि दो-दो कारें शामिल हैं। Bugatti Chiron Super Sport 300+ दुनिया की पहली बार कार है जिसकी टॉप स्पीड 483km/h है। इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये है। यह कार महज 2.4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fastest Cars in the World 2021 name of 5 Supercars with features and top Speeds
Hennessey Venom F5 - फोटो : Hennessey

Hennessey Venom F5: 310 mph (484 km/h)
हेनेसी की यह दूसरी कार है जिसका नाम सबसे तेज कारों की लिस्ट में है। इसमें ट्विन टर्बोचार्ज्ड इंजन हैं। इसकी क्षमता करीब 2,000 हॉर्सपावर है। इसकी टॉप स्पीड 484 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह महज दो सेकेंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Fastest Cars in the World 2021 name of 5 Supercars with features and top Speeds
Koenigsegg Jesko Absolut - फोटो : Koenigsegg

Koenigsegg Jesko Absolut: 330 mph (531 km/h)
Bugatti और Hennessey की कारों से इसका सीधा मुकाबला है। इससे पहले Koenigsegg की Agera RS भी सबसे तेज कारों की लिस्ट में शामिल थी, उसके बाद कुछ अपग्रेड के बाद Koenigsegg Jesko Absolut को पेश किया गया। इसकी टॉप स्पीड 531km/h है। इसमें 1,600  हॉर्सपावर के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed