फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Electric SUV Hyundai Kona received more than 120 booking in 10 days

Hyundai Kona को मिली 120 बुकिंग, टेस्ट ड्राइव के लिए 10 हजार लोगों ने मांगी कार

Sun, 21 Jul 2019 10:10 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 21 Jul 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Electric SUV Hyundai Kona received more than 120 booking in 10 days
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को दस दिन पहले ही लॉन्च किया था, वहीं महंगी होने बावजूद उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ह्यूंदै कोना को अभी तक 120 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कोना को इसी महीने नौ जुलाई को ही पेश किया गया था।

विज्ञापन

 

कोना के 15000 ग्राहक

देश की पहली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी ह्यूंदै कोना की कीमत 25.30 लाख रुपये से शुरू है और यह सिंगल चार्ज में 452 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं कोना को अभी तक 120 बुकिंग्स मिल चुकी है। यानी कि औसतन एक दिन में कोना की 12 बुकिंग हुई हैं, जिससे पता चलता है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोग जागरुक हैं। वहीं पूरी दुनिया में अप्रैल 2018 से कोना के 15000 ग्राहक हैं। कोना को सीकेडी यानी कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के तहत कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार लोगों ने मांगी टेस्ट ड्राइव

ह्यूंदै मोटर इंडिया के नेशनल सेल्स हेड विकास जैन के मुताबिक उन्हें लोगों से इतने कम समय में देश की पहली लंबी दूरी वाली ग्रीन एसयूवी को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इससे यह बात साफ है कि भारत में लोग ह्यूंदै की भविष्य की तकनीकों को अपनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि हमारे डीलर्स के यहां कोना को लेकर पूछताछ और अन्य जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कंपनी को अभी तक 10 हजार लोगों से टेस्ट ड्राइव का अनुरोध मिल चुका है। गौरतलब है कि ह्यूंदै कोना देशभर में कंपनी के 11 शहरों में मौजूद 15 डीलरों के पास उपलब्ध है।         
 

विज्ञापन

57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज

ह्यूंदै कोना में 39.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जोकि 136 एचपी की पावर और 395 एनएम का टॉर्क देती है। महज 9.7 सेकंड्स में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कोना के चार्जिंग टाइम की करें तो यह फास्ट डीसी चार्जर से मात्र 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, वहीं एसी लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। कोना में ईको+, इको, कंफर्ट और स्पोर्ट जैसे ड्राइविंग मोड जैसे दिए गए हैं।
 

बैटरी पर कंपनी दे रही आठ साल की वारंटी

वहीं कोना में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफरेल्स, स्लीक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और एलईडी स्लीक टेललाइट्स मिलती हैं। कंपनी ने इसमें 6-एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। कंपनी कोना पर तीन साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इसके साथ ही इसकी हाई वोल्टेज बैटरी पर आठ साल और 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। इसमें वाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जबकि इसके ड्यूल टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको 20 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed