फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   eeve soul electric scooter soon to be launched with 130 km driving range eeve india upcoming two wheeler electric vehicles in india

नई EV: जल्द लॉन्च होगा हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर EeVe Soul, फुल चार्ज में चलेगा 130 किमी

Sat, 08 May 2021 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 May 2021 03:44 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक स्कूटरों सेगमेंट में एक स्टार्ट-अप Eeve India है जिसने नए प्लेयर के तौर पर एंट्री की है। कंपनी जल्दी ही अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। 

विज्ञापन
eeve soul electric scooter soon to be launched with 130 km driving range eeve india upcoming two wheeler electric vehicles in india
EeVe Soul Electric Scooter - फोटो : For Reference Only

विस्तार

भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बढ़ते बाजार को देखकर विभिन्न ऑटोमोबाइल निर्माता अपने नए-नए मॉडल को पेश कर रही हैं। हीरो मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो जैसी बड़े वाहन निर्माताओं के साथ ही कई नए स्टार्ट-अप भी अपने ईवी को बाजार में उतार रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटरों सेगमेंट में ऐसी एक स्टार्ट-अप Eeve India है जिसने नए प्लेयर के तौर पर एंट्री की है। कंपनी जल्दी ही अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। 
विज्ञापन

ARAI की मिली मंजूरी

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Eeve के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से मंजूरी मिल गई है। यानी कंपनी जल्द ही अपने नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को बाजार में उतार सकती है। हालांकि EeVe India ने भारतीय बाजार में पिछले साल अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Ahava और Atreo को पेश किया था। Ahava की कीमत 55,900 रुपये और Atreo की कीमत 64,900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर

गौरतलब है कि भारतीय बाजार में पिछले कुछ वर्षों में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए गए हैं। शुरुआत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में लेड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया जाता था। इनकी ड्राइविंग रेंज कम होती थी। लेकिन हाल के समय में वाहन निर्माता अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिससे इनकी ड्राइविंग रेंज काफी बढ़ गई हैं। EeVe India का नया टू-व्हीलर Soul एक पावरफुल, हाई-स्पीड और शानदार ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।
विज्ञापन

मिल सकती है डिटैचेबल बैटरी

कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक हर्ष डिडवानिया ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह स्कूटर हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नया बेंचमार्क बनाएगा। बता दें कि बाजार के नए ट्रेंड के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिटैचेबल बैटरी दी जा सकती है। इसका फायदा यह होगा कि इसकी रेंज को बढ़ाने में मदद मिलेगा और वाहन चालक को बैटरी चार्ज करने में भी आसानी होगी। 

स्पीड और ड्राइविंग रेंज

रिपोर्ट के मुताबिक नई EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। हालात सुधरते ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है और इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। 

कब होगी लॉन्च

कंपनी के मुताबिक उन्हें ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से हर जरूरी अप्रूवल मिल चुके हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कंपोनेंट्स की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से उत्पादन कार्य पर असर पड़ा है। डिडवानिया का कहना है कि आपूर्ति चेन में सुधार होते पर उत्पादन में तेजी आ जाएगी। जिससे इस स्कूटर के जून में लॉन्च होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed