फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   driving licence test No need to take car, you will get it at nominal fee at RTO

ड्राइविंग टेस्ट लेने के लिए अपनी गाड़ी ले जाने की जरूरत नहीं, आरटीओ पर मामूली किराए पर मिल जाएगी

Fri, 06 Dec 2019 12:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
driving licence test No need to take car, you will get it at nominal fee at RTO
ड्राइविंग लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों में अक्सर कई ऐसे भी होते हैं जिनके पास अपनी कार नहीं होती है और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उन्हें उधार किसी परिचित की कार मांगनी पड़ती है या किराया देना पड़ता है। ऐसे आवदेकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ड्राइविंग टेस्ट के लिए जल्द ही कार और दोपहिया वाहन एक निर्धारित शुल्क के साथ उपलब्ध कराएगे। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आवेदकों को अपनी कार या दोपहिया वाहन लाना पड़ता है, जो कि उन लोगों के लिए आसान नहीं है जिनके पास एक या परिवार में किसी के भी पास वाहन नहीं है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हम अपने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में एक कार सेवा शुरू करने की योजना बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह योजना अभी शुरुअती अवस्था में है और इसके अनुमोदन के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है।"
विज्ञापन


योजना के अनुसार, परिवहन विभाग निजी विक्रेताओं को संलग्न करने का इरादा रखता है, जो एक शुल्क के साथ कार और दोपहिया वाहन मुहैया कराएंगे। अधिकारी ने कहा, "यह भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा होगी और हम चाहते हैं कि यह सेवाएं सस्ती हों। वाहनों को मामूली शुल्क पर प्रदान किया जाएगा और हालांकि शुल्क अभी तय नहीं किया गया है, फिर भी यह कारों के लिए 200-300 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 100 रुपये या उससे कम होगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि ऐसे कई आवेदक होते हैं जो एक स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं लेकिन कार या दोपहिया वाहन के मालिक नहीं हैं। ऐसे आवेदक आमतौर पर परिवार या दोस्तों से वाहन उधार लेते हैं। हालांकि दोपहिया वाहन उधार मिल जाना तुलनात्मक रूप से आसान है, लेकिन ऐसे लोगों को ढूंढना मुश्किल है जो अपनी कार को ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक को उधार देने के लिए तैयार हों।" उन्होंने कहा, "ऐसे आवेदक हैं जिन्हें ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है क्योंकि उनकी नौकरी में वाहन चलाना शामिल है, भले ही वे खुद गाड़ी के मालिक नहीं हों," उन्होंने कहा।

अधिकारी ने बताया कि कई लोग कार किराए पर लेने के लिए मजबूर हैं, जिनकी उन्हें एक घंटे से ज्यादा जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा, "हमारा मानना हैं कि कार को किराये पर लेने की बजाय, लोग इस सेवा को पसंद करेंगे जो हम प्रदान करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि यह सस्ती होगी।" 


पहली 'कार सेवा' सराय काले खान में दक्षिण क्षेत्र आरटीओ से शुरू होने जा रही है और इसी तरह की सेवाएं धीरे-धीरे अन्य सभी आरटीओ में प्रदान की जाएंगी। अधिकारी ने कहा, "हमारी योजना दिल्ली में हर आरटीओ में कम से कम दो कार और दो दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने की है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed