इस दिवाली मात्र 10999 रुपये में घर ले जाएं TVS की नई स्कूटर, 4500 रुपये का मिलेगा Paytm कैशबैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इसी कड़ी में अब टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) भी शामिल हो गई है। कंपनी अपनी Jupiter, Scooty Pep Plus, Scooty Zest 110 और फ्लैगशिप स्कूटर NTorq 125 पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। इसके तहत पेटीएम (Paytm) से भगुतान करने पर ग्राहकों को 4,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने स्कूटरों पर डाउनपेमेंट की राशि को घटाकर 10,999 रुपये कर दिया है।
टीवीएस अपने स्कूटरों पर लो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। इस त्योहार ग्राहक TVS Jupiter को 2,222 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ले जा सकते हैं। वहीं, Scooty Zest और Scooty Pep Plus जैसे स्कूटरों को ग्राहक 1,666 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से Scooty Zest 110 और Scooty Pep Plus पर 100 फीसदी फाइनेंस दिया जा रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा या आईसीआईसीआई के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।
TVS की फ्लैगशिप NTorq 125 स्कूटर को ग्राहक इस त्योहारी सीजन 10,999 की लो-डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 2100 रुपये का लो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है।
TVS NTorq 125 का SuperSquad वेरिएंट भारत में लॉन्च
इससे पहले टीवीएस ने हाल ही में अपनी NTorq 125 SuperSquad एडिशन को भारत में लॉन्च किया। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,865 रुपये है। यानी टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले Race एडिशन की तुलना में यह स्पेशल एडिशन 3000 रुपये महंगा है। कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके।
TVS NTorq 125 SuperSquad एडिशन भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें कॉम्बैट ब्लू, इनविन्सिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक शामिल है। कॉम्बैट ब्लू, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। वहीं, इनविन्सिबल रेड ऑयरन मैन से प्रेरित है। जबकि, स्टील्थ ब्लैक, ब्लैक पैंथर से प्रेरित है।