फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Discover 110 launch with cbs, price will be 563 ruppes from old version

बजाज डिस्कवर 110 CBS लॉन्च, नॉन CBS मॉडल से सिर्फ 563 रुपये ज्यादा कीमत

Sat, 23 Feb 2019 11:32 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 23 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Discover 110 launch with cbs, price will be 563 ruppes from old version
Bajaj Discover 110

Bajaj Motorcycle ने अपनी डिस्कवर 110 को भारत में CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्स शोरुम कीमत पुराने मॉडल से 563 रुपये ज्यादा है। जहां पहले डिस्कवर की एक्स शोरूम कीमत 52,710 रुपये थी वहीं अब डिस्कवर 110 CBS की एक्स शोरूम कीमत 53,273 रुपये हो गई है।

विज्ञापन


कंपनी ने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए नए मॉडल्स को नए सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार अपडेट कर रही हैं। बता दें, नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार 150 सीसी से कम पावर की हर मोटरसाइकिल में CBS सिस्टम होना जरूरी है। इसी क्रम में कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी प्लेटिना 110 को भी CBS के साथ लॉन्च किया था।

विज्ञापन

Discover 110 launch with cbs, price will be 563 ruppes from old version
Bajaj Discover

नए फीचर कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से गाड़ी में ब्रेक लगाने पर फोर्स फ्रंट और रियर दोनों टायर्स में समान रूप से जाती है। जिससे ब्रेक लगाने पर बाइक के फिसलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। नई मोटरसाइकिल में तकनीक रूप से कोई बदलाव नहीं किया है।

इसमें पहले की ही तरह 115.45 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7,000 आरपीएम पर 8.6 एचपी की पावर और 5,000 आरपीएम पर 9.81 एनएम का टॉर्क जनरेट करता करता है। नई बाइक को जल्द कंपनी द्वारा शेरूम पर भेजा जाएगा, उम्मीद है इसकी डिलेवरी अगले कुछ महीनों में की जाएगी। नई डिस्कवर 110 का मुकाबला भारत में 110 ड्रम, होंडा सीडी 110 ड्रीम CBS DLX और हीरो पैशन प्रो 110 ड्रम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed