फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Delhi Traffic Police Started Special Drive To Check Vehicles Number Plates with chilli lemon etc

सावधान: गाड़ी पर जूते, काली चुटिया और नींबू-मिर्ची लटकाने वालों का कटेगा चालान

Wed, 15 Sep 2021 05:22 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 15 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

पुलिस ऐसी गाड़ियों पर बारिकी से नजर रख रही है। ऐसे लोगों के चालान सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि कैमरों में कैद गाड़ियों की फोटोज के आधार पर भी चालान कटेंगे

विज्ञापन
Delhi Traffic Police Started Special Drive To Check Vehicles Number Plates with chilli lemon etc
challan - फोटो : twitter.com/mukteshchander

विस्तार

आमतौर पर लोग अपनी गाड़ियों पर काली चुटिया और नींबू-मिर्ची लटका देते हैं ताकि किसी की बुरी नजर ना लगे, लेकिन अब इस पर पुलिस की नजर है। यदि आपकी गाड़ी पर काली चुटिया या नींबू-मिर्ची लटकी है तो हो सकता है कि आपका चालान कट जाए। दरअसल कई लोग इतने होशियार होते हैं कि टोटका से बचने की आड़ में नंबर प्लेट पर ही नींबू मिर्ची या चुटिया लटका देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भी सीसीटीवी कैमरे या ट्रैफिक पुलिस की नजर में उनकी गाड़ी का पूरा नंबर नहीं आ पाता है।

विज्ञापन


अब पुलिस ने ऐसे लोगों से निपटने का रास्ता इजाद कर लिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर डॉ. मुक्तेश चंद्र ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव शुरू की है। इसके तहत ऐसे सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नंबर प्लेट को छिपाने के लिए जान-बूझकर नंबर प्लेट पर काली चुटिया, काला कपड़ा, नींबू-मिर्ची, टेप, रस्सी या कोई भी चीज बांधते हैं। ऐसे लोगों का अब 5,000 रुपये तक का चालान कटेगा।
विज्ञापन

 


सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ऐसी गाड़ियों पर बारिकी से नजर रख रही है। ऐसे लोगों के चालान सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि कैमरों में कैद गाड़ियों की फोटोज के आधार पर भी चालान कटेंगे और चालान को गाड़ी के मालिक के घर भी भेजा जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे लोगों की गाड़ियों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed