{"_id":"5dea36148ebc3e54f3146688","slug":"december-is-special-for-automobile-industry-maruti-suzuki-tata-motors-to-increase-car-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों नए साल में कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं कारों के दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आखिर क्यों नए साल में कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं कारों के दाम
Mon, 09 Dec 2019 09:52 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
TATA Motors, Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें महंगी होने वाली हैं। कुछ दिनों पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि नए साल में कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। मारुति सुजुकी के इस एलान के बाद अन्य कार निर्माता कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमत में इजाफा करने का निर्णय लिया है। लेकिन अहम सवाल यह है कि आखिर क्यों नए साल पर कार कंंपनियां गाड़ियों के दाम बढ़ाने वाली हैं।
खबरों के मुताबिक ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि कार कंपनियां अपनी पुराने स्टॉक को बेचने के लिए नए साल पर दाम बढ़ाने की घोषणा कर रही हैं। जानकारों के मुताबिक कंपनियां अभी से दाम बढ़ाने की घोषणा करेंगी, तो ग्राहक पुराने दाम पर खरीदारी करने और पैसे बचाने के लिए कार खरीदने के लिए आएंगे। इससे कार कंपनियों का पुरानी इनवेंटरी इसी साल खत्म हो जाएगी।
बता दें कि फिलहाल मारुति सुजुकी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह अपनी कारों की कीमत कब से बढ़ाने वाले हैं।
वहीं कार विक्रेताओं का कहना है कि कार कंपनियां BS6 इंजन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं और इससे कंपनियों की लागत बढ़ रही है। इसके चलते कंपनियां कार की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। वहीं जीएसटी काउंसिल भी कारों पर टैक्स बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है।
विज्ञापन
वहीं मारुति सुजुकी ने एक प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा, "पिछले एक साल से कंपनी पर बढ़ी लागत का बुरा असर पड़ा है। ऐसे में कंपनी के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"
हाल ही में टाटा मोटर्स ने भी जनवरी से गाड़ियां महंगी करने का एलान कर दिया है। ऐसे में इसी संभावना है कि अन्य प्रतिद्वंदी कार कंपनियां हुंद्ए (Hyundai Motor India) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने पर निर्णय ले सकती हैं।
मारुति सुजुकी अपनी कई मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। विटारा ब्रेजा पर 70 हजार रुपये का शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसका बीएस6 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप से बिक्री करने वाली चार मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।
कंपनी मारुति सुजुकी सियाज पेट्रोल (Maruti Suzuki Ciaz Petrol) पर 65,000 रुपये और सियाज डीजल (Maruti Suzuki Ciaz Diesel) पर 87,700 रुपये तक की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी एस-क्रॉस डीजल कार पर 1.13 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
टाटा मोटर्स भी दिसंबर के लिए जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। हैरियर (Harrier) पर 65,000 रुपये, टाटा टियागो (Tiago) पर कुल 75,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। तो टिगोर (Tigore) पर एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
टाटा की लोकप्रिय Nexon (नेक्सन) पर 1.07 लाख रुपये, जबकि हेक्सा (Hexa) पर 1.65 लाख तक का बंपर डिस्काउंट चल रहा है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि कार कंपनियां अपनी पुराने स्टॉक को बेचने के लिए नए साल पर दाम बढ़ाने की घोषणा कर रही हैं। जानकारों के मुताबिक कंपनियां अभी से दाम बढ़ाने की घोषणा करेंगी, तो ग्राहक पुराने दाम पर खरीदारी करने और पैसे बचाने के लिए कार खरीदने के लिए आएंगे। इससे कार कंपनियों का पुरानी इनवेंटरी इसी साल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि फिलहाल मारुति सुजुकी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह अपनी कारों की कीमत कब से बढ़ाने वाले हैं।
वहीं कार विक्रेताओं का कहना है कि कार कंपनियां BS6 इंजन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं और इससे कंपनियों की लागत बढ़ रही है। इसके चलते कंपनियां कार की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। वहीं जीएसटी काउंसिल भी कारों पर टैक्स बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है।
विज्ञापन
वहीं मारुति सुजुकी ने एक प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा, "पिछले एक साल से कंपनी पर बढ़ी लागत का बुरा असर पड़ा है। ऐसे में कंपनी के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"
हाल ही में टाटा मोटर्स ने भी जनवरी से गाड़ियां महंगी करने का एलान कर दिया है। ऐसे में इसी संभावना है कि अन्य प्रतिद्वंदी कार कंपनियां हुंद्ए (Hyundai Motor India) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने पर निर्णय ले सकती हैं।
साल का आखिरी महीना दिसंबर क्यों है खास
बाजार के जानकार कहते हैं कि ऐसा माना जाता है कि दिसंबर का महीना सस्ती गाड़ियां खरीदने का सबसे मुफीद समय होता है। कंपनियां स्टॉक निकालने के लिए कारों पर भारी छूट देती हैं।मारुति सुजुकी अपनी कई मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। विटारा ब्रेजा पर 70 हजार रुपये का शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसका बीएस6 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप से बिक्री करने वाली चार मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।