{"_id":"5e439ed98ebc3ee5d105b04d","slug":"coronavirus-outbreak-general-motors-car-assembly-plant-in-south-korea-auto-parts-supply-chain-hit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: अमेरिका की सबसे बड़ी कार कंपनी General Motors ने आंशिक तौर पर बंद किया उत्पादन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना का कहर: अमेरिका की सबसे बड़ी कार कंपनी General Motors ने आंशिक तौर पर बंद किया उत्पादन
Wed, 12 Feb 2020 12:14 PM IST
अमर शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
General Motors Car Plant (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : General Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (वाहन उद्योग) में कोरोना वायरस की वजह से फैली दहशत के बीच अब अमेरिका की सबसे बड़ी कार कंपनी General Motors (जनरल मोटर्स) ने दक्षिण कोरिया स्थित इकाई का परिचालन अगले सप्ताह आंशिक तौर पर निलंबित करने की बुधवार को घोषणा की।
कोरोनावायरस के कारण चीन में अब तक 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 44 हजार से अधिक लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस के कारण चीन में अब तक 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 44 हजार से अधिक लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है।
चीन वस्तुओं का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। वह वाहन उद्योग के लिये आवश्यक कल-पुर्जों का भी मुख्य आपूर्तिकर्ता है। चीन में नववर्ष की छुट्टियां कोरोना वायरस के कारण लंबी खिंच जाने से विभिन्न वस्तुओं तथा कल-पुर्जों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के एक प्रतिनिधि ने एएफपी को बताया कि जनरल मोटर्स कोरिया के सियोल के पश्चिम में स्थित बुप्येओंग संयंत्र की दो असेंबली लाइनें अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। इसका कारण चीन से आने वाले कल-पुर्जों की कमी है। इन दो असेंबली लाइन की क्षमता सालाना चार लाख से अधिक वाहन बनाने की है।
इससे पहले हुंदै मोटर ने दुनिया के सबसे कार निर्माण कारखाने उलसान को पिछले सप्ताह अस्थायी तौर पर बंद करने की घोषणा की थी। हुंदै मोटर और उसकी अनुषंगी किआ मोटर्स ने पांच संयंत्रों का परिचालन स्थगित किया है।
जापान की कंपनी निसान ने भी चीन से कल-पुर्जों की कमी के कारण क्युशु संयंत्र का परिचालन 14-17 फरवरी के दौरान बंद रखने की घोषणा की है।
जापान की कंपनी निसान ने भी चीन से कल-पुर्जों की कमी के कारण क्युशु संयंत्र का परिचालन 14-17 फरवरी के दौरान बंद रखने की घोषणा की है।