फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Corona Effect: Hyundai sales down by 28 percent in July

कोरोना इफेक्ट: जुलाई महीने में 28 फीसदी घटी Hyundai कारों की बिक्री

Sat, 01 Aug 2020 03:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Corona Effect: Hyundai sales down by 28 percent in July
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India
कोरोना वायरस के कारण ऑटो सेक्टर को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर कार कंपनियों की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है। ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपनी जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि जुलाई 2020 में ह्यूंदै की बिक्री में 28 फीसदी की भारी गिरावट आई है, जहां इसके 41,300 यूनिट्स बिके। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने जुलाई 2019 में अपने 57,310 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि भारतीय बाजार में उसकी बिक्री दो फीसदी घटी है, जहां कंपनी ने 38,200 यूनिट्स की बिक्री की है। जुलाई, 2019 में कंपनी ने 39,010 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी।
विज्ञापन


इस दौरान कंपनी के निर्यात पर भी असर पड़ा है। जुलाई 2020 में कंपनी का 83 फीसदी एक्सपोर्ट घटा है, जहां ह्यूंदै के 3,100 यूनिट्स भारत के बाहर बिके हैं। जुलाई 2019 में कंपनी ने 18,300 वाहनों का निर्यात किया था।
विज्ञापन


ह्यूंदै मोटर इंडिया के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस के निदेशक तरुण गर्ग ने बिक्री पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी देश की अर्थव्यवस्था को उबारने में कुछ योगदान देने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 में कंपनी की बिक्री में नई क्रेटा एसयूवी, वेन्यू और नई वेरना और कॉम्पैक्ट कारों इलिट आई10 और नियोस का मुख्य रूप से योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2020 में 49.2 फीसदी घटी थी ह्यूंदै की बिक्री

जून 2020 में ह्यूंदै के 21,320 यूनिट्स बिके थे। वहीं, जून 2019 में इसके 42,007  यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले जून 2019 में इसकी बिक्री 49.2 फीसदी घट गई। जून 2020 में कुल बाजार का 18.2 फीसदी हिस्सा ह्यूंदै के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 19 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 0.7 फीसदी घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed