फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   coronavirus mumbai colour coded sticker on mumbai vehicles allowed on roads know about everything colour coded stickers mumbai police mumbai covid travel guidelines coronavirus mumbai guidelines mumbai covid travel restrictions

Coronavirus Mumbai: मुंबई में गाड़ियों पर लगा लाल, हरा और पीला स्टीकर, जानें क्या है इसका मतलब

Mon, 19 Apr 2021 05:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 05:35 PM IST
सार

मुंबई पुलिस के मुताबिक कोविड-19 के प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराने के लिए ऐसा किया गया है। मुंबई पुलिस का दावा है कि वाहनों का कलर कोडिंग से गैर जरूरी यात्रा पर लगाम लगेगी। यहां जानते हैं इन अलग-अलग रंगों के इन स्टिकर के क्या मायने हैं। 

विज्ञापन
coronavirus mumbai colour coded sticker on mumbai vehicles allowed on roads know about everything colour coded stickers mumbai police mumbai covid travel guidelines coronavirus mumbai guidelines mumbai covid travel restrictions
Mumbai Police has issued Red, Green, and Orange colured stickers - फोटो : Twitter/Mumbai Police

विस्तार

Mumbai colour coded stickers : महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में नंबर एक पर पहुंच चुका है। खासकर प्रदेश की राजधानी सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना की दूसरी लहर में रोज हजारों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने लाल, हरे और पीले रंग के स्टिकर जारी किए हैं। 
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के मुताबिक कोविड-19 के प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराने के लिए ऐसा किया गया है। मुंबई पुलिस का दावा है कि वाहनों की कलर कोडिंग से लोग गैर जरूरी रूप से बाहर निकलने से हिचकिचाएंगे। यहां जानते हैं इन अलग-अलग रंगों के इन स्टिकर के क्या मायने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 6 इंच के सर्किल में बने रंगीन स्टिकर का इस्तेमाल वाहनों में किया जाएगा। ये स्टीकर चेक-प्वाइंट्स और सभी टोल प्लाजा पर मुफ्त उपलब्ध होंगे। मुंबई में अधिकारियों ने कहा कि जरूरी सेवाओं के लिए लोगों को लाने-ले जाने वाले वाहनों और कर्फ्यू नियम से छूट के लिए कलर-कोडेड स्टिकर का इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन

लाल स्टिकर
हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स जैसे कि डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, एंबुलेंस और मेडिकल इक्यूपमेंट सप्लाई करने वालों या स्वास्थ सेवाओं से जुड़े लोगों द्वारा इसतेमाल किए जाने वाले वाहनों पर लाल रंग का स्टिकर लगाया जाएगा। 

हरा स्टिकर
भोजन, सब्जियां, फल, किराने का सामान और डेयरी उत्पादों जैसे आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में शामिल वाहनों में हरे रंग के स्टिकर लगाए जाएंगे। 

पीला स्टिकर
बृहन्मुंबई नगर निगम या बीएमसी के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों, आवश्यक सेवाओं, बिजली और दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों या मीडिया से जुड़े लोग पीले रंग के स्टीकर का उपयोग करेंगे। 

स्टिकर के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई
मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने कहा है कि केवल नामित व्यक्ति और अधिकारी अपने वाहनों पर इन कलर-कोडेड स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने इन कलर कोडेड स्टिकर के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्टिकर का गलत इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गैर जरूरी यात्रा पर लगाम 
महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसकी वजह से राज्य सरकार ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। पुणे और नागपुर जैसे शहरों के साथ मुंबई दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित शहरी क्षेत्रों में से एक है। ऐसे स्थिति में कलर कोडेड स्टिकर की शुरूआत से अनावश्यक यात्रा पर लगाम लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed