{"_id":"5be7f687bdec2269724a83c0","slug":"cobra-get-in-a-bmw-3-series-car-know-how-cobra-make-a-home-in-this-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार में कोबरा सांप ने बनाया घर, निकालने के लिए खोलना पड़ा बीएमडब्लू का एक-एक पुर्जा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार में कोबरा सांप ने बनाया घर, निकालने के लिए खोलना पड़ा बीएमडब्लू का एक-एक पुर्जा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
bmw
आपने सांप के बिल के बार में तो सुना ही होगा। लोग उधर से निकलना भी पसंद नहीं करते हैं जिधर सांपों की चर्चा हो रही हो,लेकिन जब कोबरा सांप आपकी कार में ही आकर बैठ जाए तो क्या होगा। दरअसल,तमिलनाडु के एक बिजनसमैन के लिए कार की सवारी उस समय भयानक हो गई जब उनकी कार में कोबरा ने अपना घर बना लिया।
हुआ यह कि कार के मालिक कहीं जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने एक कोबरा को देखकर गाड़ी उसके ऊपर से निकाल दी और यह सोचकर आगे बढ़ गए कि शायद सांप गाड़ी के नीचे आने से मर गया। लेकिन किसी को क्या पता था कि कोबरा गाड़ी में भी घुस सकता है। खैर, यह नजारा देखकर होश उड़ना लाजमी था।
इसके बाद कार के मालिक ने बाहर निकल कर फायर सर्विस को फोन किया। इसके बाद स्टफ ने सांप को निकाला और आगे के सफर पर निकल पड़े। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाला यह था कि उन्हे फिर से उसी कार में सांप दिखाई दिया। जिसके बाद वो तुरंत कार को लेकर बीएमडब्लू के डीलरशिप पर पहुंचे गए।
विज्ञापन
डीलरशिप पर स्टाफ ने कार में मौजूद कोबरा को निकालने की काफी नाकाम कोशिश की। हर प्रयास में असफल होने के बाद कोबरा को निकालने के लिए बाहर से एक्स्पर्ट को बुलवाया गया। जिसके बाद कार के पुर्जे को खोलकर सांप को निकाला गया।