फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   china has more than 10 lakh electric vehicles charging stations

चीन में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस की संख्या 10 लाख के पार, खूब बिक रही हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Wed, 17 Jul 2019 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Jul 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
china has more than 10 lakh electric vehicles charging stations
Electric Vehicle Charging Station

भारत में जहां अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने को लेकर अभी बहस ही चल रही है, वहीं चीन में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशंस की संख्या 10 लाख को पार गई है। इससे पहले चीन में पिछले महीने ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया है। वहीं भारत में फिलहाल मात्र 150 चार्जिंग स्टेशन ही हैं।

विज्ञापन

 

69.3 फीसदी की बढ़ोतरी

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन अलायंस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जून तक पब्लिक चार्जिंग पोस्ट्स की संख्या 4.12 लाख थी, जबकि प्राइवेट चार्जिंग पोस्ट्स की संख्या 5,91 लाख थी। सिर्फ एक साल में ही चार्जिंग स्टेशंस की संख्या में 69.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 शहरोंं में सबसे ज्यादा स्टेशन

रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से 2,36 लाख चार्जिंग स्टेशन अल्टरनेट करंट (एसी) वाले हैं, जबकि 1,75 स्टेशंस डायरेक्ट करेंट फास्ट चार्जिंग वाले हैं, वहीं 500 स्टेशन मे दोनों तरह की सुविधाएं हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्टेशन 75.3 फीसदी स्टेशंस बीजिंग, शंघाई, तियांजिन, जियांगसु, ग्वांगडोंग, शेनडोंग, झेजियांग, हेबेई, अनहुई और हुबेई प्रांत में हैं।
 

विज्ञापन

न्यू एनर्जी व्हीकल्स की बिक्री में 49.6 फीसदी की बढ़ोतरी

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 2018 के मुकाबले साल की पहली छमाही में ऑटो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है और 12.4 फीसदी की कमी आई है। वहीं न्यू एनर्जी व्हीकल्स की बिक्री में 49.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
 

भारत में बनेगा हाईवे कॉरिडोर

वहीं भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत सरकार देश में पहला इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाएगा,जो अगले साल मार्च 2020 तक चालू हो जाएगा। यह कॉरिडोर दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे पर बनेगा। इनमें 8 स्टेशंस दिल्ली-आगरा रूट और 10 चार्जिंग स्टेशन दिल्ली-जयपुर रूट पर बनेंगे। हर स्टेशन पर 10 चार्जर और 20 चार्जिंग प्वाइंट्स होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed