{"_id":"5b72b29e42c79206fe29ca81","slug":"car-will-be-new-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अब नहीं होगी पुरानी जितना मर्जी चलाइए, बस यह तरीका अपनाइए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार अब नहीं होगी पुरानी जितना मर्जी चलाइए, बस यह तरीका अपनाइए
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
car cleaning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं तो हम चाहते हैं कि हमारी कार सालों तक चमकती दमकती रहे। न ही कोई खरोंच आये और न ही कोई डेन्ट। लेकिन यह तो हम सभी जानते हैं कि यह इतना आसान नहीं है। कार में जंग लगने जैसी परेशानी आम बात है। बहुत से लोग इस बात पर गौर नहीं करते जिसकी वजह से कार जंग की चपेट में आ जाती है, जिससे आपकी कार पुरानी लगने लगती है। लेकिन कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप अपनी कार को जंग लगने से बचा सकते हैं। इससे आपकी कार सेफ रहेगी।
विज्ञापन
किसी भी कार को रेगुलर साफ करना उसकी देखभाल में पहला कदम होता है। इसलिए महीने में एक बार कार की वाशिंग जरूर करा लें और याद रखें वाशिंग के बाद कार के हर कोने को ठीक से साफ हों ताकि कही पानी न रह जाए। अब चूकिं बारिश का मौसम है और पानी-कीचड़ कार में लगना आम बात तो ऐसे में कार की सफाई बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
वैसे तो कार के हर हिस्से की सफाई बेहद जरूरी है लेकिन कार भीतर से भी सफाई बेहद जरूरी है ताकि धूल, गंदगी और डस्ट जमा न हो पाए, क्योंकि यही गंदगी सबसे ज्यादा कार को नुकसान पहुंचाती है अगर यहां से सफाई रेगुलर की जाए तो जंग को रोकने में काफी मदद मिलती है
विज्ञापन
कार के किसी भी हिस्से में अगर पानी जमा हो जाए तो यह जंग का रूप ले लेता है ऐसे में कार को धोने के बाद अच्छी तरफ से साफ करें, ताकि किसी भी हिस्से में पानी जमा न हो पाए क्योंकि कहीं पर थोड़ा भी पानी वहां पर जंग की वजह बन सकता है।
अगर आप समुद्र के आस पास रहते हैं या फिर कहीं घूमने जा रहें हैं या फिर आप सर्दियों में ड्राइव कर रहे हैं तो उस जगह काफी मात्रा में नमक होता है जो कि जंग को बढ़ा सकते हैं, ऐसे में कार को प्रेशर से धोने से इसे दूर किया जा सकता है।