{"_id":"5a4b0acd4f1c1b4e198b45c7","slug":"car-sales-december-2017-maruti-suzuki-and-hyundai-registers-10-percent-growth-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी महीने सबसे ज्यादा बिकी इस कंपनी की कार, हुंडई ने भी दी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
साल के आखिरी महीने सबसे ज्यादा बिकी इस कंपनी की कार, हुंडई ने भी दी टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के वाहन उद्योग ने गत माह की बिक्री के बेहतर आंकड़े के साथ नए साल का खाता खोला। मारुति सुजुकी इंडिया और होंडा कार्स इंडिया जैसी कंपनियों ने दिसंबर 2017 में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की धुआंधार बिक्री की और बीते वर्ष को दहाई अंकों की बिक्री बढ़ोतरी के साथ विदा किया।
मारुति की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी
मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री दिसंबर 2017 में 10.3 फीसदी बढ़कर 1,30,066 वाहनों की रही। कंपनी ने दिसंबर 2016 में 1,17,908 वाहन बेचे थे। कंपनी की घरेलू बिक्री 12.1 फीसदी बढ़कर 1,19,286 यूनिट रही। निर्यात इस दौरान 6.2 फीसदी घट कर 10,780 यूनिट का रहा। अल्टो और वैगनआर वाले मिनि सेगमेंट की बिक्री दो फीसदी बढ़कर 32,146 यूनिट की रही। स्विफ्ट, एस्टिलो, डिजायर और बलेनो वाले कंपैक्ट सेगमेंट में बिक्री 23.2 फीसदी बढ़कर 53,336 वाहनों की रही। जिप्सी, ग्रैंड विटारा, एर्टिगा, एस-क्रॉस और कंपैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा वाले युटिलिटी सेगमेंट में बिक्री 19.9 फीसदी बढ़ी।
हुंडई की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी
आलोच्य अवधि में हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 62,899 वाहनों की रही। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने कुल 57,164 वाहन बेचे थे। घरेलू बिक्री हालांकि मामूली बढ़ोतरी के साथ 40,158 वाहनों की रही, जबकि निर्यात 32.9 फीसदी बढ़कर 22,741 वाहनों का रहा। संपूर्ण कैलेंडर वर्ष 2017 में कंपनी की घरेलू बिक्री 5.4 फीसदी बढ़कर 5,27,320 वाहनों की रही, जो 2016 में 5,00,539 थी।

अन्य कंपनियों के ये रहे आंकड़े
Mahindra XUV500
महिंद्रा की बिक्री आठ फीसदी बढ़ी
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री आलोच्य महीने में आठ फीसदी बढ़कर 39,200 वाहनों की रही। घरेलू बाजार में बिक्री सात फीसदी बढ़कर 36,979 वाहनों की रही। निर्यात भी आठ फीसदी बढ़कर 2,221 वाहनों का रहा। स्कोर्पियो, एक्सयूवी500, जाइलो, बोलेरो और वेरिटो वाले यात्री वाहनों के खंड में बिक्री सात फीसदी घटकर 15,543 वाहनों की रही। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 24 फीसदी बढ़कर 17,542 वाहनों की रही।
होंडा कार्स की घरेलू बिक्री 26 फीसदी बढ़ी
होंडा कार्स इंडिया (एचसीआईएल) की घरेलू बिक्री दिसंबर 2017 में 26 फीसदी बढ़कर 12,642 वाहनों की रही। कंपनी ने छोटी कार ब्रायो की 291 यूनिट, प्रीमियम हैचबैक जैज की 1,891 यूनिट, कंपैक्ट सिडॉन अमेज की 1,415 यूनिट और मध्य श्रेणी सिडॉन सिटी की 4,365 यूनिट बेचीं। इस दौरान कंपनी ने 730 कारों का निर्यात भी किया। पूरे कैलेंडर वर्ष 2017 में कंपनी की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 1,78,755 कारों की रही।
पढ़ें: दूसरे राज्यों से पुरानी कार खरीदें या नहीं? जानिए फायदा होगा या नुकसान
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी
कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने कहा कि दिसंबर में उसकी बिक्री 13.1 फीसदी बढ़कर 3,606 वाहनों की रही। कंपनी ने दिसंबर 2016 में 3,187 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक सूचना में कहा कि उसकी घरेलू बिक्री गत माह 14.2 फीसदी बढ़कर 3,476 वाहनों की रही, जो दिसंबर 2016 में 3,043 थी। निर्यात गत माह 9.7 फीसदी घटकर 130 वाहनों का रहा, जो दिसंबर 2016 में 144 था।
टीवीएस मोटर की बिक्री 39 फीसदी बढ़ी
दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री आलोच्य माह में 39 फीसदी बढ़कर 2,56,909 वाहनों की रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 37.9 फीसदी बढ़कर 2,47,630 वाहनों की रही। दोपहिया खंड में घरेलू बिक्री 35.4 फीसदी बढ़कर 2,07,778 वाहनों की रही। स्कूटरों की बिक्री दिसंबर में 50.5 फीसदी बढ़ी, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 63.7 फीसदी बढ़ी। कंपनी का कुल निर्यात दिसंबर में 55.8 फीसदी बढ़कर 47,818 वाहनों का रहा।