फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bugatti launched its fir mini electric car Bugatti Baby 2 for kids and teenagers know its price and specifications

Bugatti ने बच्चों के लिए बनाई मिनी इलेक्ट्रिक कार, आते ही बिकीं 500 कारें

Fri, 31 Jul 2020 11:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bugatti launched its fir mini electric car Bugatti Baby 2 for kids and teenagers know its price and specifications
Bugatti Baby- 2 - फोटो : Bugatti

हाई परफॉर्मेंस वाली कार बनाने वाली कंपनी बुगाटी (Bugatti) ने सबको हैरान करते हुए बच्चों और टीन एजर्स के लिए मिनी इलेक्ट्रिक कार बनाई है। कंपनी ने इसे बुगाटी बेबी-2 (Bugatti Baby- 2) नाम दिया है। दरअसल कंपनी ने अपनी बुगाटी बेबी को री-डेवलप करते हुए इस कार को बनाया है। बुगाटी इसके दुनियाभर में केवल 500 कारों की ही बिक्री करेगी। Bugatti Baby- 2 की शुरुआती कीमत लगभग 26 लाख रुपए रखी गई है। यहां, मजेदार बात यह है कि सभी कारें बिक चुकी हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी भी बुकिंग जारी रखी हुई है, ताकि कोई ग्राहक ऑर्डर कैंसिल करता है तो दूसरे ग्राहक को मौका मिल सके। इन इलेक्ट्रिक कारों को 1926 में बनी बुगाटी कार का बेबी मॉडल भी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन

कीमत


Bugatti Baby- 2 तीन मॉडल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इसकी बड़ी बैटरी फुल चार्ज होने पर 50 किलोमीटर का रेंज देती है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 50 किलोमीटर तक चलती है। कंपनी ने पिछले साल अपनी 110वीं वर्षगांठ पर बुगाटी बेबी-2 को लॉन्च करने का वादा किया था। बता दें कि दुनियाभर में बुगाटी की नायाब कारें अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मॉडल में आई Bugatti Baby- 2 


जैसा कि हमने पहले ही बताया कि बेबी-2 को बुगाटी ने तीन मॉडल के साथ उतारा है। इनमें बेस, विटेस और पुर सैंग मॉडल शामिल हैं। बेबी-2 का वजन बिना ड्राइवर के 230 किलोग्राम से शुरू होता है। इसे खरीदने वाले सभी लोगों को लिटिल कार क्लब की मेंबरशिप मिलेगी।

विज्ञापन

परफॉर्मेंस और स्पीड


इसका बेस मॉडल कम्पोजिट बॉडी का बना है, जिसमें पावर के लिए 1.4kw की बैटरी दी गई है। बेस मॉडल दो वेरिएंट्स में आता है। इसका नोविस वेरिएंट 2.3 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगा सकता है। वहीं, एक्सपर्ट वेरिएंट 7.4 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है और 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed