BMW ने लॉन्च की 22 लाख रुपए की दो नई बाइक, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी R1250 GS और बीएमडब्ल्यू R1250 GS एडवेंचर बाइक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों बाइक्स को दो-दो वेरिएंट में पेश किया है। बाइक की बुकिंग राशि 5 लाख रखी गई है। बता दें, दोनों ही मॉडल्स को कंपनी ने साल 2018 में पेश किया गया था।
इन बाइक्स में सबसे बड़ा बदलाव इनके इंजन में किया गया है नई बाइक में 254 सीसी का ट्विन-सिलिंडर, बॉक्सर इंजन दिया गया है।जो 136 एचपी की पावर और 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई बाइक पुरानी के मुकाबले करीब 11 एचपी की ज्यादा पावर और 18 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है।
ये भी पढ़ें: अगर आप भी चाहते हैं एक शानदार बाइक, जिसमें हो सारे फीचर्स तो पढ़ें यह खबर
वजन की बात करें तो, बाइक के एडवेंचर मॉडल का वजन स्टैंडर्ड की तुलना में 20 किलो ज्यादा है। वहीं जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 20 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं एडवेंचर मॉडल में 30 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बीएमडब्ल्यू आर 1250 GS के स्टैंडर्ड वर्जन में कंपनी ने अलॉय व्हील्स दिए हैं जबकि इसके एडवेंचर मॉडल में स्पोक व्हील्स मिलते हैं।
बाइक में नकल्स गार्ड,क्रैश गार्ड,लगैज रैक जैसी कई सुविधाएं भी दी गई हैं। BMW R1250 GS में कंपनी ने दो राइडिंग मोड (रेन और रोड) दिए हैं। वहीं बतौर सेफ्टी फीचर्स इसमें हिल होल्ड असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल आदि भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: 12 लाख रुपए वाली Suzuki Swift Attitude का स्पेशल एडिशन लांच, देंखें क्या हैं खास फीचर्स
बात करें, कीमत की तो कंपनी ने बीएमडब्ल्यू R 1250 GS के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 16.85 लाख रुपए, बीएमडब्ल्यू R 1250 GS प्रो मॉडल की कीमत 20.05 लाख रुपए, बीएमडब्ल्यू R 1250 GS एडवेंचर स्टैंडर्ड की कीमत 18.25 लाख रुपए और बीएमडब्ल्यू R 1250 GS एडवेंचर प्रो की कीमत 21.95 लाख रुपए रखी है।