{"_id":"59688ef84f1c1b4e4a8b4cea","slug":"bharatbenz-cut-price-upto-2-5-percent-to-pass-gst-benefits-to-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बेंज ने 2.5 फीसदी तक घटाई अपनी गाड़ियों की कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत बेंज ने 2.5 फीसदी तक घटाई अपनी गाड़ियों की कीमत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद से कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमत कम करने का दौर चल रहा है। अब भारत बेंज में अपने ग्राहकों तक जीएसटी का फायदा पहुंचाने के लिए वाहनों की कीमत घटाई है। कंपनी ने अपनी सभी रेंज की गाड़ियों की कीमत 0.4 फीसदी से 2.5 फीसदी तक कम की है। यह कीमतें राज्य और गाड़ी के मॉडल पर के हिसाब से घटाई गई हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर बात करते हुए कंपनी के निदेशक और सीईओ एरीक नेसेलहॉफ ने कहा कि हमें उम्मीद हैं कि जीएसटी लागू होने के बाद भारत बेंज की बिक्री में और इजाफा होगा। हमें अपने ग्राहकों तक जीएसटी का लाभ पहुंचाने के लिए वाहनों की कीमत कम कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद से कंपनियां अपने वाहनों की कीमत घटा रही हैं। सबसे पहले मारुति ने अपने छोटे वाहनों की कीमत 3 फीसदी घटाई थी, जबकि डैटसन ने डस्टर की कीमत में 7 फीसदी कमी की थी।
विज्ञापन