पढ़ें, डीजल कार की मैंटेनेंस के खास टिप्स, जो इंजन की उम्र बढ़ा देंगे सालों साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ साल पहले कार बाजार में बहुत अच्छे और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस डीजल इंजन जल्दी से देखने को नहीं मिलते थे। कारें पारंपरिक डीजल इंजन से ही लैस हुआ करती थीं। लेकीन धीरे-धीरे समय बदला और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नई टेक्नोलॉजी से लैस कॉम्पैक्ट डीजल इंजन बाजार में उतारने शुरू किये। पहले डीजल इंजन जहां हद से ज्यादा मेंटेनेंस मांगते थे। वहीं अब ऐसा नहीं है। लेकिन मेंटेनेंस अभी भी है लेकिन पहले से कम हुई है। वहीं अगर आप पेट्रोल कार और डीजल कार की मेंटेनेंस में फर्क करेंगे तो आज भी अन्तर तो जरूर है लेकिन उतना नहीं है जितना पहले होता था। लेकिन अगर आप अपनी डीजल कार की मेंटेनेंस पर ठीक से और समय-समय पर ध्यान देंगे तो इंजन की न सिर्फ लाइफ बढ़ जायेगी बल्कि परफॉरमेंस में भी आपको फर्क दिखाई देगा। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से आपकी जेब ज्यादा ढीली हो जाएगी। आइये जानते हैं डीजल कार की सही मेंटेनेंस कैसे की जाती है।
ऑथोराज्ड सर्विस सेंटर
अक्सर देखने में आता है कि लोग जब नई कार खरीदते हैं तो फ्री सर्विस तक तो कंपनी के सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जब फ्री सर्विस खत्म हो जाती है तो ऑथोराज्ड सर्विस सेंटर की जगह लोकल सर्विस सेंटर का दरवाजा खटखटाते हैं। अगर मैकेनिक ठीक हुआ तो आपकी गाड़ी का हो जायेगा भला वरना गलत हाथों में जाने से गाड़ी को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए बेहतर यही है कि जब भी सर्विस करायें हमेशा ऑथोराज्ड सर्विस सेंटर ही जाएं यहां आपके पैसे थोड़े ज्यादा जरूर लगेंगे लेकिन कार सेफ रहेगी। और खासकर जब आपके पास हो डीजल कार हो तो सावधानी बेहद जरूरी है।
सही लुब्रिकैंट का इस्तेमाल जरूरी
किसी भी डीजल कार में इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को तय समय पर बदलना बेहद जरूरी है। समय-समय पर इंजन ऑयल को चेक करें क्योकिं यदि आप ज्यादा ड्राइव करते हैं तो तय समय से पहले ही इंजन तेल काला हो सकता है या फिर कम हो सकता है। ऐसे में यदि ऑयल कम हो गया हो तो टॉपअप करवा लें और अगर काला पड़ गया तो तुरंत बदल दें। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यदि बार-बार ऑयल काल पड़ रहा हो तो उसे नजरअंदाज बिलकुल न करें और तुरंत सर्विस सेंटर जाएं।
फ्यूल फिल्टर की सफाई है बेहद जरूरी
डीजल इंजन में फ्यूल फिल्टर का काम बहुत जरुरी होता है। क्योंकि यह पूरे फ्यूल को साफ करता है। अगर आप इसे तय समय पर साफ नहीं करेंगे तो इसमें कचरा जमा हो जाएगा, जिससे इंजन को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इन्हें नियमित अंतराल पर चेंज करवा लें। आपको बता दें कि इसकी कीमत भी का होती है। इसके इस्तेमाल से इंजन को सुरक्षित भी रखता है।
एयर फिल्टर का अहम रोल
फ्यूल फिल्टर की तरह एयर फिल्टर की भी सफाई बेहद जरूरी है। रेगुलर इसकी जांच कराते रहें। अगर एयर फिल्टर में खराबी लगे या ठीक से काम न कर रहा हो तो इसे तुरंत बदल लें। साफ एयर फिल्टर की वजह से इंजन के बाकी पार्ट्स भी अच्छे से काम करेंगे।
रेगुलर कूलैंट चेक करें
ध्यान देने वाली बात यह है कि पेट्रोल इंजन की तुलना में डीजल इंजन जल्दी गरम होता है। ऐसे में कूलैंट का काम डीजल इंजन में ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इंजन में कूलैंट की मात्रा बिलकुल सही रहनी चाइये। इसलिए इंजन में कूलैंट को समय-समय पर चेक करते रहें और जरुरत के समय कूलैंट डलवा लें। इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि कहीं इंजन से कूलैंट लीक तो नहीं हो रहा है। क्योकिं अक्सर ज्यादा ड्राइव करने पर इस तरह से दिक्कतें हो जाती हैं। कूलैंट के कम होने पर इंजन को भारी नुकसान होता है।
जरूरी है इंजन की सफाई
अक्सर देखने में आता है कि इंजन पर काफी धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। दरअसल हमारे देश में मौसम बदलते रहते हैं। इंजन पर जमा ये धूल-मिट्टी कफी हद तक इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए रेगुलर इंजन को किसी कपड़े या ब्रश से जरूर साफ करें।