फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Best CNG Cars starting from 4.89 lakhs read latest Automobile News Hindi

Best CNG Cars: सीएनजी कार खरीदने का है प्लान, तो ये कार हैं सबसे बेस्ट, कीमत 4.89 लाख से शुरू

Sat, 22 Jan 2022 01:15 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

आज हम सीएनजी पर चलने वाली 3 बेस्ट कारों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिन्हें खरीदने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Best CNG Cars starting from 4.89 lakhs read latest Automobile News Hindi
सीएनजी कार खरीदने का है प्लान, तो ये कार हैं सबसे बेस्ट - फोटो : Istock

विस्तार

Best CNG Cars: आज की इस बढ़ती महंगाई में कार चलाना काफी महंगा हो गया है। बीते कुछ सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी वृद्धि देखने को मिली है, जिसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में लोग पेट्रोल और डीजल पर चलने वाली कारों की बजाए सीएनजी कारों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और ये तय नहीं कर पा रहे कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है? तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। आज हम सीएनजी पर चलने वाली 3 बेस्ट कारों के बारे में जानेंगे, जिन्हें खरीदने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा आपकी जेब पर भी अतिरिक्त खर्चा नहीं आएगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन 3 बेस्ट सीएनजी कारों के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी

अगर आप कम कीमत में किसी सीएनजी कार को खरीदने जा रहे हैं, तो मारुति की ये कार आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। इस कार के एलएक्सआई मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसमें आपको 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये सीएनजी के साथ 41ps और 60Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार आपको आसानी से एक किलो सीनजी पर 31.59 किमी का माइलेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति एस-प्रेसो सीएनजी

मारुति की एस-प्रेसो भी इस रेंज में एक बढ़िया विकल्प है। सीएनजी पर चलने वाली इस कार में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये सीएनजी के साथ 59PS और 78Nm का पीक टोर्क जेनरेट करता है। मारुति की ये कार आपको आसानी से सीएनजी पर 31.2 किमी का माइलेज दे देगी। इस कार के एलएक्सआई मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 5.24 से शुरू होती है।

विज्ञापन

टाटा टियागो सीएनजी

अगर आपका बजट थोड़ा ऊपर है और उस रेंज में आप एक बेहतरीन सीएनजी कार खरीदने जा रहे हैं, तो टाटा टियागो की ये कार आपके लिए बेस्ट है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू हो रही है। ये कार कितना माइलेज देती हैै? इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed