BALENO को नए अवतार में लेकर आएगी Toyota India, हो सकते हैं बड़े बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा और मारुति सुजुकी एक साथ मिलकर बलेनो के नए संस्करण पर काम कर रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंपनी एक दूसरे को हाइब्रिड और अन्य वाहनों की आपूर्ति करें। इससे पहले रेनो और निसान ने एक समझौते के तहत साझेदारी से अपनी गाड़ियां भारत में उतारी। जो काफी हद तक सफल भी रही। खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी अपने लोकप्रिय मॉडल बलेनो में कुछ नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है।
बता दें, 2018 मार्च में दोनों जापानी कंपनियों ने समझौता किया था। समझौते के मुताबिक मारुति सुजुकी टोयोटा कंपनी को बलेनो और कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की मांग को पूरा करेगी। वहीं टोयोटा, सुजुकी को अपनी सेडान कार कोरोला की आपूर्ति करेगी। साफ शब्दो में कहें तो इस समझौते में एक कंपनी दूसरी कंपनी की गाड़ी को अपने अनुसार बदलाव कर लांच करती है।
2015 में लांच हुई थी बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो ने अक्टूबर 2015 को भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। जिसकी एक साल में एक लाख से ज्यादा यूनिट बेची गई। बता दें, नवंबर 2018 में बलेनो की बिक्री का आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। फिलहाल, मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीजल इंजन दे रही है। इस कार की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 5,41,872 से लेकर 8,53,389 रुपए है।
कंपनियों में क्यों हो रहा करार
समय के साथ वाहनों की बढ़ती मांग को देखकर वाहन निर्माता कंपनियां ऐसे समझौतो को तव्वजो दे रही हैं। फिलहाल इस समझौते से इस क्षेत्र में जापानी ऑटो कंपनी के विस्तार का रास्ता साफ हो सकेगा। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 2021 तक ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मारुति सुजुकी और टोयोटा की ग्लोबल ऑटो बिक्री बढ़ने के संकेत हैं।