फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj pulsar 220f 2021 soon to be launched with new colours bajaj pulsar 220f 2021 model price bajaj pulsar 220f new colour bajaj pulsar 220f bs6 specifications

Bajaj Pulsar 220F 2021: जल्द आ रही है नए रंगों में, जानें क्या है खास और कितनी होगी कीमत

Thu, 25 Mar 2021 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 07:26 PM IST
सार

पल्सर 220F बजाज के पोर्टफोलियो में सबसे पुरानी बाइक में से एक है। इस बाइक के जबरदस्त लुक और सड़क पर दमदार मौजूदगी के कारण इसकी बंपर बिक्री होती है। अब कंपनी इसे नए रंगों के साथ लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
bajaj pulsar 220f 2021 soon to be launched with new colours bajaj pulsar 220f 2021 model price bajaj pulsar 220f new colour bajaj pulsar 220f bs6 specifications
Bajaj Pulsar 220F to be launched in new colours - फोटो : YouTube/Jet Wheels

विस्तार

2021 Bajaj Pulsar 220: देश की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाजा ऑटो) अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar (पल्सर) की पूरी रेंज को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश करने की तैयारी में है। इससे पहले नई अपडेटेड Pulsar 150 नेकेड बाइक की नए रंगों के साथ तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। अब नई Pulsar 220F की नए कलर में इंटरनेट पर देखी जा रही है। नई Pulsar 220F भी वैसी ही पेंट स्कीम के साथ दिखाई दे रही है। नए रंगों के साथ अपडेटड पल्सर 220F में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखे गए हैं। इन बदलावों से मोटरसाइकिल का लुक पहले से ज्यादा निखर गया है। इस नई बाइक की तस्वीरें यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में देखी गई। 
विज्ञापन

नए रंग

नई पल्सर 220F को दो नई पेंट स्कीम में लॉन्च किया जाएगा। एक रंग विकल्प में मैट ब्लैक बॉडी पैनल और लाल ग्राफिक्स शामिल होंगे, जबकि दूसरा मैट व्हाइट, रेड और ब्लैक शेड्स के साथ होगा। कंपनी ने अभी नई पेंट स्कीम के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जेट व्हील्स नाम के यूट्यूब चैनल ने इस नई बाइक का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बाइक नए रंगों में दिख रही है। इस बाइक का व्हाइट कलर काफी आकर्षक लग रहा है जो कि इसे खास स्पोर्टी लुक देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खास है इस बाइक में

पल्सर 220F कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे पुरानी बाइक में से एक है। इस सेमी-फेयर रोडस्टर को पिछले कुछ वर्षों में कोई महत्वपूर्ण अपग्रेड नहीं मिला है। हालांकि कंपनी इसके स्टाइलिंग में कुछ छोट-मोटे बदलाव करती रही है। यह बजाज की उन बाइक में शुमार है जो अभी भी वही हार्डवेयर और फीचर्स का इस्तेमाल करती है। बावजूद इसके इस बाइक की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। इस बाइक के जबरदस्त लुक और सड़क पर दमदार मौजूदगी के कारण इसकी बंपर बिक्री होती है। 
विज्ञापन

इंजन पावर

Bajaj Pulsar 220F में 220 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर अधिकतम 20.11 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 18.55 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ पांच-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

फीचर्स

पल्सर 220F बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। बाइक के सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए, दो पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस बाइक में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी टेल लैंप, सेमी-डिजिटल कंसोल, हेलोजन-टाइप प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे कुछ प्रमुख फीचर्स हैं। बाइक में एक 15 लीटर का ईंधन टैंक मिलता है। 

कितनी होगी कीमत

Bajaj Pulsar 220F बाइक की इस समय एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। नए अपडेट के साथ बाइक की कीमत में मामूली इजाफा हो सकता है। कंपनी अपनी एक अन्य लोकप्रिय बाइक Pulsar 180 को भी इसी तरह की कलर स्कीम के साथ लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed