फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj pulsar 150 twin disc and 180 abs launched

बजाज Pulsar 150 और 180 ट्विन डिस्क एबीएस के साथ लॉन्च, देखें कीमत

Wed, 06 Feb 2019 01:09 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 06 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bajaj  pulsar 150 twin disc and 180 abs launched
bajaj pulsar

बजाज आॅटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 और पल्सर 180 के ट्विन डिस्क वेरिएंट को एबीएस  के साथ लॉन्च कर दिया है। पल्सर 150  ट्विन डिस्क की कीमत 87,226 रुपये और पल्सर 150 ट्विन डिस्क एबीएस की कीमत 92,563 रुपये रखी गई है। पुरानी कीमतों के मुकाबले नई कीमतों में 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


भारत में लागू होने वाले सेफ्टी स्टैंडर्ड को देखते हुए कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिल को एबीएस सेफ्टी फीचर से लैस किया है। सिंगल चैनल एबीएस फीचर के आने से बजाज पल्सर 150 ट्विन डिस्क की कीमत में 7,328 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जहां पहले  पल्सर 150 ट्विन डिस्क की कीमत 80,794 रुपए थी वहीं यह अब 87,226 रुपए होगी। 

विज्ञापन

Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार

विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj  pulsar 150 twin disc and 180 abs launched
बजाज पल्सर सीएस400 - फोटो : Bikedekho

इंजन क्षमता
बजाज पल्स 150 ट्विन डिस्क एबीएस में पहले वाला ही 149 सीसी का 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, ट्विन स्पार्क, एयर-कूल्ड DTS-I इंजन मिलता है। जो  8,000 आरपीएम पर 14 बीएचपी की टॉप पावर देता है। दूसरी ओर, बजाज पल्सर 180 में 178.6 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड यूनिट इंजन मिलता है जो 8,500 आरपीएम पर 17.02 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। बाइक के दोनों इंजन को कंपनी ने पांच-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
 

Bajaj  pulsar 150 twin disc and 180 abs launched
Bajaj Pulsar 200Ns

Pulsar NS200 
बता दें, हाल ही में बजाज आॅटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर 200 ABS को नए  कलर ऑप्शन ( Yellow ) के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर NS200 सिंगल चैनल एबीएस से लैस है, जिसमें रियर लिफ्ट प्रोटेक्शन का विकल्प दिया गया है। बता दें, 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार कंपनी अपने सभी मॉडल्स को अपडेट कर रही है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, नाइट्रॉक्स मोनो रियर सस्पेंशन, H4 ब्लू टिंग हेडलैंप, ऑटोमैटिकर हेडलैंप, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स आदि मिलते हैं। 

Maruti Vitara Brezza के क्यों बढ़ रहे ग्राहक? ये हैं वो 5 कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed