फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj CT 100 to Hero HF Deluxe to TVS Sport here are three cheapest bs6 bikes that you may like

BS6 इंजन वाली ये हैं देश की 3 सबसे सस्ती बाइक्स, 42790 रुपये से कीमत शुरू

Tue, 14 Jul 2020 04:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 14 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Bajaj CT 100 to Hero HF Deluxe to TVS Sport here are three cheapest bs6 bikes that you may like
BS6 Bikes - फोटो : Amar Ujala

अगर आप कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने के बजाये खुद के वाहन से चलना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए तीन ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिनमें BS6 इंजन दिया गया है। इन बाइक्स में Bajaj CT 100, Hero HF Deluxe और TVS Sport शामिल हैं। इन बाइक्स का लुक काफी सिंपल और सोबल है। वहीं, इनमें डीसेंट इंजन मिलता है। हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन तीन बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर,

विज्ञापन

Bajaj CT 100 to Hero HF Deluxe to TVS Sport here are three cheapest bs6 bikes that you may like
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj CT 100 BS6


Bajaj CT 100 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 42,790 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj CT 100 to Hero HF Deluxe to TVS Sport here are three cheapest bs6 bikes that you may like
Hero HF Deluxe IBS I3S - फोटो : Amar Ujala

Hero HF Deluxe 


Hero HF Deluxe की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

विज्ञापन

Bajaj CT 100 to Hero HF Deluxe to TVS Sport here are three cheapest bs6 bikes that you may like
TVS Sport Highest Fuel Efficiency - फोटो : Amar Ujala

TVS Sport

इसमें ताकत के लिए 109.7 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.18 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 52,500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed