फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Auto released sales report for the month of November 2020, five percent more vehicles sold than last year

पिछले साल से भी ज्यादा हुई Bajaj के वाहनों की बिक्री, नवंबर में बिके 4.22 लाख यूनिट्स

Wed, 02 Dec 2020 03:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 02 Dec 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto released sales report for the month of November 2020, five percent more vehicles sold than last year
सांकेतिक - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने नवंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने नवंबर 2020 में कुल 4,22,240 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 4,03,223 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

12 फीसदी ज्यादा बिके दोपहिया वाहन

बजाज ऑटो ने कहा है कि नवंबर 2020 में उसके कुल 3,43,446 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 3,84,993 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में बजाज ऑटो की दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में 6 फीसदी ज्यादा बिके वाहन

घरेलू बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी के कुल 1,98,933 इकाईयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 2,07,775 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन

14 फीसदी बढ़ा निर्यात

निर्यात की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी ने कुल 1,96,797 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 1,67,109 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने 18 फीसदी ज्यादा वाहनों का निर्यात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed