फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Auto has increased the price of its BS6 Bajaj Pulsar NS200 by Rs 2219

Bajaj Pulsar के दीवानों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने बढ़ाई इस मोटरसाइकिल की कीमत, जानें कितने बढ़े दाम

Wed, 07 Oct 2020 02:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto has increased the price of its BS6 Bajaj Pulsar NS200 by Rs 2219
बजाज पल्सर - फोटो : social

Bajaj Pulsar के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी BS6 Bajaj Pulsar NS200 की कीमत को 2,219 रुपये बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च किया था। तब से अबतक में यह तीसरा मौका है, जब कंपनी ने इस बाइक की कीमत को बढ़ाया है। 

विज्ञापन


भारत में BS6 Bajaj Pulsar NS200 को कंपनी ने अप्रैल 2020 में 1.25 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था। बढ़ी कीमतों के बाद अब यह मोटरसाइकिल आपको 1,31,219 रुपये में मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने मई 2020 में इसकी कीमतों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जबकि, जुलाई 2020 में इसकी कीमत को कंपनी ने 1000 रुपये बढ़ा दिया था।

विज्ञापन

इंजन

  • Bajaj Pulsar NS200 में 199.5cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SOHC 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, ट्रिपल स्पार्क, BS6 कमप्लाइंट DTS-i इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Bajaj Pulsar NS200 का इंजन 9750 आरपीएम पर 24.5 PS की मैक्सिमम पावर और 8000 आरपीएम पर 18.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Bajaj Pulsar NS200 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

डायमेंशन

 
  • Pulsar NS200 की लंबाई 2017 मिलीमीटर, चौड़ाई 804 मिलीमीटर और ऊंचाई 1075 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1363 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 168 मिलीमीटर है।


सस्पेंशन

  • Pulsar NS200 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक के साथ एंटी-फ्रिक्शन बुश दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अब्जॉर्बर यूनिट दिया गया है।


ब्रेकिंग

  • Pulsar NS200 के फ्रंट में सिंगल चैनल ABS, 300 मिलीमीटर डिस्क (ABS) ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन

महंगी हो गई Bajaj Pulsar सीरीज की मोटरसाइकिलें

इससे पहले बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर रेंज की Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 सीरीज की कीमतों को हाल ही में बढ़ाया था। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जुलाई महीने में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने Pulsar 125 और Pulsar 150 सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में 128 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, कीमतों के अलावा इन मोटरसाइकिलों में कोई भी बदलाव नहीं किए गए हैं।


Bajaj Pulsar 125 के स्प्लिट सीट ट्रिम ऑप्शन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 79,091 रुपये से बढ़कर 79,219 रुपये हो गई है। वहीं, Bajaj Pulsar 125 Neon की कीमत 70,995 रुपये से बढ़कर 71,123 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 75,795 रुपये से बढ़कर 75,923 रुपये हो गई है। 

Bajaj Pulsar 150 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 97,958 रुपये से बढ़ कर 98,086 रुपये हो गई है। वहीं, इसके ट्वीन डिस्क ट्रिम ऑप्शन की कीमत 1,01,837 से बढ़कर 1,01,965 रुपये हो गई है।

Pulsar 150 Neon की कीमत अब 91,002 रुपये से बढ़कर 91,130 रुपये  हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed