फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   automobile trend 2022: this year Tesla, Hyundai, Kia, Mahindra, Hero among those to launch EVs, last year SUV overtake hatchbacks to become top-selling segment in India

New Year 2022: इस साल EV करेंगी ऑटो सेक्टर को रिचार्ज, 2021 में हैचबैक कारों पर भारी पड़ीं SUV

Sat, 01 Jan 2022 01:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 01 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2021 में 1.42 मिलियन यानी 14 लाख से ज्यादा यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हुई, जबकि 12.30 लाख हैचबैक कारें बिकीं। यानी कि एसयूवी सेगमेंट ने हैचबैक कारों को सेल्स चार्ट में पीछे छोड़ दिया है। जबकि 2020 में 11.40 लाख हैचबैक कारें बिकीं थीं, वहीं इसकी तुलना में 9 लाख एसयूवी गाड़ियों की बिक्री हुई थी...

विज्ञापन
automobile trend 2022: this year Tesla, Hyundai, Kia, Mahindra, Hero among those to launch EVs, last year SUV overtake hatchbacks to become top-selling segment in India
Kia Niro EV 2020 auto expo - फोटो : for reference only

विस्तार

साल 2021 एसयूवी के नाम रहा है और नया साल 2022 भी इस ट्रेंड से कुछ अलग नहीं रहने वाला है। यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री का ट्रेंड लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। साल 2021 में पहली बार एसयूवी सेगमेंट टॉप सेलिंग सेगमेंट बन गया। आलम यह रहा कि बिकने वाली 10 गाड़ियों में 8 कारें एसयूवी सेगमेंट की रहीं। 2021 में एसयूवी की बिक्री में 65 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं एसयूवी की बिक्री के मामले में भारत जापान को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर काबिज हो गया है। वहीं नववर्ष 2022 पिछले साल से कुछ खास जुदा नहीं रहने है। जानकारों का मानना है कि 2022 में एसयूवी सेगमेंट जहां और रफ्तार पकड़ेगा, वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी ग्राहकों के सामने नए विकल्प मौजूद होंगे।

विज्ञापन


 

बिक्री में एसयूवी ने हैचबैक को पछाड़ा

अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2021 में 1.42 मिलियन यानी 14 लाख से ज्यादा यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हुई, जबकि 12.30 लाख हैचबैक कारें बिकीं। यानी कि एसयूवी सेगमेंट ने हैचबैक कारों को सेल्स चार्ट में पीछे छोड़ दिया है। जबकि 2020 में 11.40 लाख हैचबैक कारें बिकीं थीं, वहीं इसकी तुलना में 9 लाख एसयूवी गाड़ियों की बिक्री हुई थी। 2021 में एसयूवी गाड़ियों की हिस्सेदारी 37 फीसदी से बढ़ कर 46 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि हैचबैक कारों की हिस्सेदारी घट कर 47 से फीसदी से 40 फीसदी हो गई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सस्ती ब्याज दरें, शानदार फाइनेंस स्कीम्स और अर्फोडेबल मॉडल्स की वजह से एसयूवी सेगमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

2022 में भी एसयूवी का बाजार खूब फलेगा-फूलेगा। इस साल टोयोटा अपना पिक-अप ट्रक Hilux और रेंज रोवर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं जीप अपनी तीन पंक्ति वाली कंपास यानी Meridian लॉन्च करेगी, तो किआ पहले ही Carens MPV को लाने का एलान कर चुकी है, जिसकी कंपनी 14 जनवरी से बुकिंग भी शुरू कर देगी।  

2022 में इलेक्ट्रिक थीम पकड़ेगी रफ्तार

वहीं 2022 में इलेक्ट्रिक थीम भी रफ्तार पकड़ेगी। कंपनियां, डीलरशिप यहां तक कि कंपोनेंट बनाने वाले भी ग्रीन व्हीकल्स पर काम कर रहे हैं। ह्यूंदै, किआ, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमजी मोटर, मर्सिडीज-बेंज, वॉल्वो और बीएमडब्ल्यू के अलावा टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक, एथर, बजाज ऑटो, हीरो मोटो, ओला और बाउंस जैसी कंपनियां नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति कर रही बड़ी तैयारी

देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 2022 में काफी अग्रेसिव रहने वाली है। टोयोटा के साथ ज्वाइट वेंचर में मारुति नई एसयूवी को लाने की तैयारी तो कर ही रही है, साथ ही जिमनी एसयूवी को भी लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिमनी को मारुति ने साल 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था। वहीं टोयोटा के साथ साझेदारी में डेवलप हो रही मारुति की प्रीमियम एसयूवी इस साल 2022 में लॉन्च हो सकती है, जिसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा से होना है। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर मारुति फिलहाल किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। कंपनी अभी इलेक्ट्रिक के लिए सुदृढ़ और लंबी अवधि वाली रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

किआ और ह्यूंदै का ये है प्लान

वहीं देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी ने ग्रीन टेक्नोलॉजी में 4,000 करोड़ के निवेश का एलान किया है और 2028 तक छह नई गाड़ियां लॉन्च करेगी, जिनमें Ioniq क्रॉसओवर भी शामिल है। हालांकि कंपनी भारतीय बाजार में पहले से कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी को बेच रही है। महंगी होने की वजह से कोना की बिक्री बहुत ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं है। कोना की कीमत 23.7 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं ह्यूंदै अब सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाना चाहती है।

ह्यूंदै की सिस्टर कंपनी किआ ने भारत में पहले ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो में मौजूद कुछ मॉडल्स को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने कुछ मॉडल्स जैसे Soul और Niro को 2020 के ऑटो एक्सपो में भी पेश किया था।

एमजी लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी
इनके अलावा एमजी मोटर भी MG ZS EV के अलावा अफोर्डेबल सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 10 से 15 लाख रुपये में अफोर्डेबल एंड फ्यूचरिस्टक ईवी लाना चाहती है, जो टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देगी। कंपनी का कहना है कि यह ग्लोबल इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी, जिसे भारतीय बाजार के लिए कस्टमाइज्ड किया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए खास प्लान तैयार किया है। टाटा मोटर्स भी नेक्सन और टिगोर ईवी के अलावा प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का ग्रीन इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। मर्सिडीज बेंज अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक EQS लाने की तैयारी कर रही है, जिसे कंपनी मौजूदा EQC के साथ बेचेगी। वहीं वॉल्वो XC40 रिचार्ड एसयूवी लाने वाली है।

विज्ञापन

हीरो मोटो लाएगी इलेक्ट्रिक बाइक

टू-व्हीलर्स सेगमेंट की बात करें, तो हीरो इलेक्ट्रिक अपनी पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री से पहले से ही काफी शोहरत बटोर ली है। पेट्रोल कैटेगरी में नंबर वन हीरो मोटो और बजाज ऑटो भी ग्रीन व्हीकल्स पर फोकस कर रहे हैं। हीरो मोटो अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल 2022 के पहली तिमाही में लॉन्च कर सकता है। बजाज ने भी ग्रीन व्हीकल्स के लिए 300 करोड़ के निवेश का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed