{"_id":"6074288eb2d074157f222438","slug":"automobile-industry-slowdown-news-siam-report-on-passenger-vehicles-commercial-vehicles-sales-in-india-two-wheeler-sales-figures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर ऑटो सेक्टर पर पड़ा: गाड़ियों की बिक्री में पिछले वित्त वर्ष में आई 13.6 फीसदी की कमी, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना का असर ऑटो सेक्टर पर पड़ा: गाड़ियों की बिक्री में पिछले वित्त वर्ष में आई 13.6 फीसदी की कमी, जानें पूरी डिटेल्स
Mon, 12 Apr 2021 04:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:31 PM IST
सार
सियाम ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 यात्री वाहनों की बिक्री में 2.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से संरचनात्मक मंदी से जूझ रहे वाहन उद्योग को इस वजह से काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
automobile sales
विस्तार
कोरोना महामारी ने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में ऑटोमोबाइल सेक्टर पर खासा असर डाला। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण भारत में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की बिक्री में दो फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। यहां जानिए हर सेगमेंट की बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी।
विज्ञापन
SIAM ने जारी किए आंकड़े
Auto Industry
- फोटो : PTI
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री 2.24 फीसदी घटकर 27,11,457 यूनिट्स रह गई। जबकि इससे एक साल पहले यह आंकड़ा 27,73,519 यूनिट्स था। ऑटो इंडस्ट्री में पिछले कई महीनों से मंदी का असर देखा जा रहा है। हालांकि वित्त वर्ष 2021 में बाद के महीनों में बिक्री में सुधार देखा गया, लेकिन कुल बिक्री में गिरावट ही दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन की ब्रिकी घटी
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
वित्त वर्ष 2021 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में 13.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनियों ने कुल बिक्री घटकर 1,51,19,387 यूनिट रह गई। जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 2020 में दोपहिया वाहनों की 1,74,16,432 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
वाणिज्यिक वाहनों की ब्रिकी इतनी घटी
ऑटो बजट
- फोटो : फाइल
कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो, पिछले वित्त वर्ष में बिक्री में 20.77 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान कुल 5,68,559 यूनिट्स कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। जबकि वित्त वर्ष 2020 में 7,17,593 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई थी।
तिपहिया वाहनों की बिक्री में इतनी गिरावट
auto
- फोटो : istock
थ्री व्हीलर्स (तिपहिया वाहनों) की बात करें तो बीते वित्त वर्ष में बिक्री में 66.06 फीसदी की गिरावट आई। इस दौरान कुल 2,16,197 यूनिट थ्री व्हीलर्स की बिक्री हुई। जबकि वित्त वर्ष 2020 में 6,37,065 थ्री व्हीलर्स की बिक्री हुई थी।
कुल बिक्री इतनी घटी
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
सभी श्रेणियों में मिलाकर बात करें तो व्हीकल सेल्स में 13.6 फीसदी की गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2021 में कुल 1,86,15,588 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि वित्त वर्ष 2020 में कुल 2,15,45,551 यूनिट्स बेचे गए थे।
कोरोना काल से पहले से था मंदी का साया
Bike Plant
- फोटो : Twitter
सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि ऑटो सेक्टर पर गहरी संरचनात्मक मंदी का साया पहले से मंडरा रहा था। लेकिन इसे कोविड-19 के प्रकोप से भी नुकसान झेलना पड़ा, जिससे वाहन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। कई वाहन श्रेणी तो कई साल पीछे चले गए हैं। यहां से सुधार के लिए सभी हितधारकों के प्रयासों और वक्त की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर्स, लॉकडाउन और कच्चे माल के लिए वैल्यू चेन के सुचारू रूप से चलते रहने में अनिश्चितता है। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता के माहौल में, भविष्य की भविष्यवाणी करने की कोशिश करने के बजाय, हम सभी इसे बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
इंडस्ट्री बॉडी सिआम द्वारा की गई रिसर्च के परिणाम से पता चलता है कि यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तीन-पहिया वाहन और दो-पहिया वाहन समेत सभी सेगमेंट में वार्षिक वृद्धि दर में पिछले तीन दशकों से लगातार गिरावट आ रही है।
इंडस्ट्री बॉडी सिआम द्वारा की गई रिसर्च के परिणाम से पता चलता है कि यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तीन-पहिया वाहन और दो-पहिया वाहन समेत सभी सेगमेंट में वार्षिक वृद्धि दर में पिछले तीन दशकों से लगातार गिरावट आ रही है।
मार्च तिमाही की बिक्री
automobile sector
- फोटो : Social
जनवरी से मार्च 2021 तिमाही की बात करें तो यात्री वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई और इस श्रेणी में कुल 9.34 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। एक साल पहले यह आंकड़ा 8.62 लाख यूनिट था। मार्च तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2.82 लाख से कम रही. जनवरी-मार्च 2021 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 43.54 लाख रही जो एक साल पहले 51.13 लाख थी. 1.97 लाख यूनिट की तुलना में समीक्षाधीन अवधि में 86,000 यूनिट की बिक्री के साथ तिपहिया वाहनों की बिक्री सबसे खराब रही।
मार्च महीने की बिक्री
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत में घरेलू यात्री वाहन की बिक्री मार्च में बढ़कर 2,90,939 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,35,196 यूनिट रही थी। मार्च में दोपहिया वाहनों की बिक्री 8,66,845 यूनिट की तुलना में 14,96,806 यूनिट रही। मोटरसाइकिल बिक्री 5,70,858 यूनिट्स की तुलना में 9,93,996 यूनिट्स रही। स्कूटर की बिक्री 2,63,070 यूनिट्स के मुकाबले 4,57,677 यूनिट्स रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री 27,608 यूनिट्स के मुकाबले 31,930 यूनिट्स रही। मार्च में हर श्रेणी की बात करें तो कुल वाहनों की बिक्री 18,19,682 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 10,29,518 यूनिट्स थी।
यह भी पढ़ें: Electric Scooter: जल्द आने वाले हैं ये नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 240 किमी तक की ड्राइविंग रेंज
यह भी पढ़ें: Renault की कारों पर बंपर बचत: Renault Kwid, Triber और Duster की खरीद पर आकर्षक ऑफर
यह भी पढ़ें: Electric Scooter: जल्द आने वाले हैं ये नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 240 किमी तक की ड्राइविंग रेंज
यह भी पढ़ें: Renault की कारों पर बंपर बचत: Renault Kwid, Triber और Duster की खरीद पर आकर्षक ऑफर