फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   audi using drone technology for dispatch of cars at its Neckarsulm site in Germany

Audi कर रही है ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, कार डिस्पैच को ऐसे बनाया आसान

Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
सार

यह ड्रोन सिस्टम वाहन की पोजिशन का पता लगाने और उसे जानकारी को स्टोर करने के लिए जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन
audi using drone technology for dispatch of cars at its Neckarsulm site in Germany
Audi is using drone for dispatch of cars at its Neckarsulm site in Germany - फोटो : For Representation Only

विस्तार

Audi (ऑडी) ने एक ड्रोन सिस्टम तैयार किया है जो जर्मनी में उसकी नेकरसल्म साइट पर ग्राहकों को डिस्पैच के लिए तैयार खड़ी नई कारों का पता लगाने में मदद करती है। ड्रोन ऑटोनॉमस तरीके से उन वाहनों पर उड़ता है जो असेंबली लाइनों से बाहर निकलते हैं और उनकी पार्किंग की सटीक पोजिशन की जानकारी स्टोर कर लेता है। इससे कर्मचारियों को अधिक कुशलता के साथ कारों का पता लगाने में सहूलियत होती है और जब उन्हें ग्राहकों को डिस्पैच किया जाना होता है। 
विज्ञापन

यह ड्रोन सिस्टम वाहन की पोजिशन का पता लगाने और उसे जानकारी को स्टोर करने के लिए जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। हर ऑडी कार को बॉडी शॉप में एक व्हीकल आइडेंटिफिकेंशन नंबर मिलता है, जिसे RFID रीडर का उपयोग करके ड्रोन द्वारा पहचाना जाता है। ड्रोन जब अपनी उड़ान पूरी कर लौट आता है तो उसके द्वारा इकट्ठा किया गया डेटा वाई-फाई के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से एक डेटाबेस में पहुंच जाता है और फिर जानकारी कर्मचारियों के सामने डिजिटल मैप के रूप में प्रदर्शित होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी की नेकरसल्म साइट Volkswagen (फॉक्सवैगन) समूह की सबसे जटिल साइट में शुमार है, क्योंकि यहां A4 (ए4), A5 Cabriolet (ए5 कैब्रियोलेट), A6 (ए6) और A7 (ए7) जैसे विभिन्न मॉडल की कार हर दिन प्रॉडक्शन लाइन से निकल कर बाहर आती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर ऑडी कार अपने नए मालिक के पास आसानी से पहुंच सके, इसके लिए उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक सटीक योजना की आवश्यकता होती है। यह सटीक क्रम नियोजन को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बनाता है। इस तरह से, ड्रोन ने इस प्रक्रिया को तेज और आसान बना दिया है। 
विज्ञापन

ऑडी का कहना है कि ड्रोन का उपयोग कर वाहनों का तेजी से पता लगाने से प्रक्रिया भी उच्च गुणवत्ता की हो जाती है और यह डिजिटल उत्पादन की राह पर एक और कदम है। नेकरसल्म में ऑडी साइट पर इनोवेशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में परियोजना प्रबंधक स्टीफेन कॉनराड कहते हैं, "ड्रोन पूरी तरह से नए दृष्टिकोण से स्पोर्ट देता है। अब हम अन्य ऑडी साइटों के साथ और फॉक्सवैगन ग्रुप के भीतर अपने अनुभव को साझा करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed