फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Audi Q2 SUV launched in India at starting price of Rs 34.99 lakh

नवरात्रि से एक दिन पहले लॉन्च हुई Audi Q2, मात्र 6.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 04:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Audi Q2 SUV launched in India at starting price of Rs 34.99 lakh
Audi Q2 - फोटो : Audi India

ऑडी इंडिया (Audi India) ने भारत में अपनी Q2 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 34.99 लाख रुपये है। Q2 कंपनी की सबसे नई एसयूवी है। भारत में इसका प्री-फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है। जबकि, दूसरे बाजारों में इसका लॉन्च होना अभी बाकी है। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारों से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। ऑडी ने अपनी Q2 एसयूवी को भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड, प्रीमियम, प्रीमियम प्लस-I, प्रीमियम प्लस-II और टेकनोलॉजी जैसे पांच वेरिएंट्स में उतारा है। 

विज्ञापन

Audi Q2 वेरिएंट्स की कीमतें

  • Standard वेरिएंट की कीमत 34.99 लाख रुपये है।
  • Premium वेरिएंट की कीमत 40.89 लाख रुपये है। 
  • Premium Plus I वेरिएंट की कीमत 44.64 लाख रुपये है। 
  • Premium Plus II वेरिएंट की कीमत 45.14 लाख रुपये है। 
  • Technology वेरिएंट की कीमत 48.89 लाख रुपये है। 

सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Audi Q2: परफॉर्मेंस और कीमत

Audi Q2 की बिक्री कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के जरिए होगी। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। रफ्तार की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह कार महज 6.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 228  किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।
विज्ञापन

Audi Q2 SUV launched in India at starting price of Rs 34.99 lakh
Audi Q5 Sportback - फोटो : Audi
इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपनी Audi Q5 Sportback से पर्दा हटाया था। यह एक क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। बता दें कि Audi e-tron Sportback और Q3 Sportback के बाद यह कंपनी की तीसरी क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) है, जिसमें ग्राहकों को बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा।

लुक की बात करें तो इसे स्पोर्टी और अग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। इसमें बड़े एयर इनलेट्स और ऑक्टागोनल सिंगल फ्रेम ग्रिल हनिकॉम्ब डिजाइन दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल्स के साथ मैट्रिक्स एलईडी तकनीक का विकल्प मिलता है। इसका शोड्लर लाइन पीछे टेल लाइट की तरफ बेंड करता है। Audi Q5 Sportback को मेक्सिको में कंपनी के सैन जोस चियापा संयंत्र में बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार 2021 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed