{"_id":"58c175ff4f1c1b8322dc4e7c","slug":"audi-india-introduces-new-q3-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अवतार में आई ऑडी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Q3","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए अवतार में आई ऑडी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Q3
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
नई ऑडी क्यू3
- फोटो : Audi India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडी इंडिया ने इस साल के अपने तीसरे लॉन्च में बड़ा धमाका करते हुए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले क्यू 3 मॉडल के अपग्रेडेड वर्जन को बाजार में पेश किया है। क्यू 3 में अब और नए फीचर्स और नए इंजन विकल्पों के साथ इसे आधुनिक बनाया गया है। इसका 2.0 टीडीआई क्वात्रो इंजन 184 एचपी की अधिकतम शक्ति पैदा करता है, जबकि 2.0 लीटर का टीडीआई फ्रंट व्हील ड्राइव अधिकतम 150 एचपी की ताकत पैदा करता है। नई दिल्ली में 2.0 टीडीआई एफडबल्यू डी की कीमत 34 लाख 20 हजार रुपये जबकि क्यू3 2.0 टीडीआई क्वात्रो की कीमत 37 लाख 20 हजार रुपये से शुरू होती है।
पैनोरैमिक सनरूफ इसमें स्टैंडर्ड है जबकि 17 इंच एलॉय व्हील्स, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ फ्रंट सीटें और डीलक्स 2 ज़ोन ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर के साथ कई अन्य जरूरी फीचर इस कार को और अधिक आकर्षक बनाते हैं।
विज्ञापन
नयी आॅडी क्यू3 के नए डिजाइन वाला इंजन अब ज्यादा उन्नत है। 2.0 टीडीआई क्वात्रो इंजन पहले के माॅडल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक 184 एचपी की अधिकतम ताकत पैदा करता है और महज 7.9 सेकेंड में शून्य से 100 की गति पकड़ता है। नया 2.0 लीटर का टीडीआई फ्रंट व्हील ड्राइव 150 एचपी की अधिकतम ताकत पैदा करता है और 9.3 सेकेंड में 0-100 की गति पकड़ता है।
बाहरी सुंदरता की डिज़ाइन में बदलाव किया गया है जिसमें आॅडी क्यू3 के चरित्र को रेखांकित करने वाली नए सिरे से डिज़ाइन किया गया बंपर शामिल है और इसका श्रेय इसकी तेज़ लाइनों और इसके शानदार आकार को जाता है। फ्रंट बंपर में नए एयर इनलेट्स इस कार को बीहड़ और आक्रामक चरित्र प्रदान करते हैं। इसका पैनोरैमिक सनरूफ इस कार का स्टैंडर्ड है, बिल्कुल उसी तरह से जैसे कि इसका 17श् व्हील्स और सिग्नेचर एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी हेडलाइटें।
2.0 टीडीआई क्वात्रो इंजन
बाहरी डिज़ाइन एवं बाॅडी
इन्फोटेनमेंट
आराम
सुरक्षा

- 2.0 टीडीआई क्वात्रो इंजन 184एचपी की ताकत और 380 एनएम का टाॅर्क पैदा करता है
- महज़ 7.9 सेकंड में 7 स्पीड एस ट्राॅनिक एक्सिलरेशन (0-100 किमी प्रति घंटा)
- माइलेज 15.17 किलोमीटर प्रति लीटर (एआरएआई)
- 340 एनएम का टाॅर्क और 150 एचपी के साथ 2.0 टीडीआई फ्रंट व्हील ड्राइव
- महज़ 9.3 सेकेंड में 7 स्पीड एस ट्राॅनिक एक्सिलरेशन (0-100 किमी प्रति घंटा)
- 18.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज (एआरएआई)
- क्वात्रो एवं फ्रंट व्हील ड्राइव
- नयी पीढ़ी का 7 स्पीड एस ट्राॅनिक ट्रांसमिशन
बाहरी डिज़ाइन एवं बाॅडी
- आॅडी क्यू3 के एसयूवी चरित्र को रेखांकित करता नयी डिज़ाइन का बंपर, इसकी तेज़ लाइनें एवं शानदार आकार
- फ्रंट बंपर में नयी एयर इनलेट्स इस कार को एक ज़बरदस्त एवं आक्रामक चरित्र प्रदान करती है
- पैनोरैमिक सनरूफ अब इस कार का मानक है
- 17 इंच व्हील्स अब एक मानक के तौर पर है
- सिग्नेचर एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी हेडलाइटें मानक हैं
- पैडल शिफ्टर्स के साथ 4 स्पोक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स
- इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ स्टैंडर्ड फ्रंट सीटें
- आॅडी क्यू3 2.0 टीडीआई क्वात्रो पर स्पोर्टी एल्युमीनियम टैनजेंट डिज़ाइन
- आॅडी क्यू3 2.0 टीडीआई एफडब्ल्यूडी पर शानदार वालनट ब्राउन डिजाइन
- डीलक्स 2 ज़ोन आॅटोमैटिक एयर कंडीशनर मानक के तौर पर
इन्फोटेनमेंट
- एमएमआई रेडियो
- पैसिव स्पीकर्स
- वाॅयस डायलाॅग सिस्टम
- ब्लूटूथ इंटरफेस के साथ आॅडी म्यूज़िक इंटरफेस
- आॅडी आॅडियो सिस्टम
- चार्जिंग के लिए यूएसबी स्लाॅट के साथ फोन बाॅक्स
- एमएमआई नैविगेशन हाई
- 20जीबी का जुकबाॅक्स
- 2 एसडी कार्ड स्लाॅट
आराम
- कलर में ड्राइवर सूचना डिसप्ले
- हिल-स्टार्ट असिस्ट एवं हिल डिसेंट असिस्ट
- इलेक्ट्रोमैकेनिकल पार्किंग ब्रेक
- फोल्डिंग रीयर सीट बैक
- फ्रंट एवं रीयर सेंटर आर्मरेस्ट
- रिवर्स कैमरा के साथ पार्किंग सिस्टम प्लस
- क्रूज़ कंट्रोल
सुरक्षा
- इलेक्ट्राॅनिक स्टैबलाइजेशन प्रोग्राम
- 6 एयरबैग्स
- इलेक्ट्राॅनिक वीकल इमोबिलाइजेशन डिवाइस
- जगह बचाने वाली स्पेयर व्हील