{"_id":"5afeba5e4f1c1be4408b61b0","slug":"apple-to-launch-self-driving-cars-in-2019-know-about-icars","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple अगले साल तक लॉन्च कर सकता है बिना ड्राइवर वाली कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Apple अगले साल तक लॉन्च कर सकता है बिना ड्राइवर वाली कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
apple icar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक आप एप्पल के आईफोन, आईपैड और मैकबुक ही चला रहे हैं लेकिन जल्द ही एप्पल की सेल्फ ड्राइविंग कार आपको सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ सकती हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल की बिना ड्राइवर वाली 55 कारें अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह आंकड़ा कैलिफोर्निया मोटर व्हिकल डिपार्टमेंट द्वारा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबकि जनवरी 2018 में एप्पल के पास 27 कारें थीं जो अब 55 हो गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एप्पल का सेल्फ डाइविंग कार प्रोजेक्ट साल 2017 सिर्फ 3 कारों के साथ शुरू हुआ था और 1 साल में यह आंकड़ा 55 पहुंच गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एप्पल के पास कुल 83 लाइसेंसधारी ड्राइवर हैं जो अपनी कारों को जल्द ही सड़कों पर उतारने वाले हैं। एप्पल की इन सभीं ड्राइवरलेस कारों को सुरक्षा के लिए एक ड्राइवर की जरूरत होती है।
विज्ञापन
अगर एप्पल का यह प्रोजेक्ट ऐसे ही चलता रहा तो साल 2019 में आप एप्पल की बिना ड्राइवर वाली कार में सफर कर सकेंगे। इन कारों के लिए एप्पल हाईटेक राडार, सेंसर और कैमरे का इस्तेमाल करता है। अगर वास्तव में एप्पल की ड्राइवरलेस कारों का सीधा मुकाबला उबर, गूगल और सैमसंग की अपकमिंग कारों से होगा।
विज्ञापन