{"_id":"5b76526642c7925dfd57c9b5","slug":"apple-is-all-set-to-launch-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन के बाद अब आॅटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति को तैयार एप्पल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आईफोन के बाद अब आॅटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति को तैयार एप्पल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
apple
विश्व में अपने महंगे फोन बनाने में मशहूर कंपनी एप्पल अब आॅटोमोबाइल क्षेत्र में अपना हाथ अजमाने की तैयारी में है। हांगकांग की कंपनी टीएफ इंटरनेशनल सिक्योरिटीज ने दावा किया है कि वर्ष 2024 से पहले कंपनी अपनी कार लांच कर सकती है।
विज्ञापन
एप्पल के एनालिस्ट मिन्ग ची कू जो अब टीएफ इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के लिए काम करते हैं ने बताया की एप्पल अपनी सर्विसेज बिजनेस जैसे ऑगमेंटिड रियल्टी हेडसेट और एप्पल कार के जरिए दो ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप कमा सकती है।
विज्ञापन
दरअसल मिन्ग ने इंवेस्टर्स को एक मेल भेजा है। जिसमें कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्ट्स के बारे में बताया गया है। मिन्ग का अनुमान है कि एप्पल कार ऑटोमोबाइल बाजार में उसी तरह क्रांति लाएगा जिस तरह वर्ष 2007 में आईफोन लाया था। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है कि कंपनी कब तक कार लॉन्च करेगी।
विज्ञापन