महिंद्रा बनाएगी पानी में चलने वाला ट्रैक्टर! वीडियो देख बोले आनंद महिंद्रा
So now we have a new product opportunity—Amphibious tractors. Will be perfect when we start farming the Ocean beds! 😊 https://t.co/ZRVKB1OTFM
— anand mahindra (@anandmahindra) August 22, 2020विज्ञापन
इसी ट्वीट का आनंद महिंद्रा ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब हमारे पास एक नए प्रोडक्ट को बनाने का अवसर है, जो जमीन और पानी दोनों में चलेगा। उनके इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है, जिस पर लोग अपना-अपना अनुभव बता रहे हैं।
जुलाई महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की धूम
Mahindra & Mahindra
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 18,607 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 13,399 यूनिट्स
- 38.87 फीसदी बढ़ी बिक्री
Mahindra Swaraj
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 12,249 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 8,290 यूनिट्स
- 47.76 फीसदी बढ़ी बिक्री
जुलाई महीने में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) के मुताबिक जुलाई 2020 में 76,197 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, जुलाई 2019 में 55,522 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई ट्रैक्टरों की बिक्री में 37.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जून महीने में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री
जून 2020 में 92,888 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। जबकि, जून 2019 में 75,859 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 22.4 फीसदी ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ी है।
जून महीने में महिंद्रा के के ट्रैक्टरों की बिक्री
Mahindra & Mahindra+ Swaraj
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 35,844 यूनिट्स
- जून 2019 में कितनी बिकी थी- 31,879 यूनिट्स
- 12.4 फीसदी बढ़ी बिक्री