फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   All major automobile manufacturers report sharp decline in August sales

कारों की बिक्री में लगातार गिरावट, अगस्त में कार कंपनियों को लगा तगड़ा झटका

Tue, 03 Sep 2019 11:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 03 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
All major automobile manufacturers report sharp decline in August sales
वाहनों की बिक्री: अगस्त 2019 - फोटो : PTI

ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार गाड़ियों की मांग गिरती जा रही है। ऑफर्स और डिस्काउंट भी ग्राहकों को आकर्षित करने में असफल साबित हो रहे हैं। देश की तमाम बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी अगस्त महीने की सेल्स रिपोर्ट पेश की है। आइये जानते हैं किस कार कंपनी की बिक्री में कितनी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

 

मारुति सुजुकी

अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अगस्त में मारुति की कुल बिक्री 32.7 फीसद घटकर 1,06,413 वाहनों रह गई। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,58,189  वाहनों की थी। जबकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 34.3 फीसदी  घटकर 97,061 वाहनों की रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai मोटर इंडिया

अगस्त महीने में Hyundai मोटर इंडिया घरेलू बाजार में 38,205 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले की अगस्त महीने में यह आंकड़ा 45,801 वाहनों की बिक्री का रहा था जिससे इस बार कंपनी को 16.58 फीसदी का नुकसान हुआ, लेकिन इस बार एक्सपोर्ट में कंपनी को 10.48 फीसदी का लाभ हुआ, पिछले साल जहां कंपनी ने 16,111 वाहनों को एक्सपोर्ट किया था वहीं इस बार अगस्त महीने में यह आंकड़ा 17,800  वाहनों का रहा।

विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त महीने में कुल बिक्री 25 फीसदी गिरकर 36,085 वाहनों की रही। कंपनी के मुताबिक अगस्त में उसकी घरेलू बिक्री में 26 फीसदी का घाटा हुआ, कंपनी ने इस दौरान कुल 33,564 वाहनों की बिक्री की थी। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 45,373 वाहनों की बिक्री की थी। इतना ही नहीं कंपनी ने पिछले महीने 2,521 वाहनों का निर्यात किया जबकि पिछले साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 2,951 वाहनों का था। जिसकी वजह से कंपनी को इस बार 15 फीसदी  का घाटा हुआ।

होंडा कार्स इंडिया

अगस्त महीने में होंडा कार्स इंडिया घरेलू बाजार में केवल 8,291 वाहनों की बिक्री जबकि बीते साल अगस्त महीने में कंपनी ने कुल 17,020 वाहन बेचे थे। नतीजा, इस बार कंपनी की बिक्री में इस बार 51.28 फीसदी का नुकसान हुआ। इसके अलावा कंपनी ने महज 227 वाहनों का निर्यात भी किया।

  टाटा मोटर्स

बात टाटा मोटर्स की करें तो पिछले महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 29,140 वाहनों की बिक्री की थी जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 57,210 वाहनों का रहा था। जिससे इस बार कंपनी को 49 फीसदी का नुकसान हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed