फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Akshay kumar bought his first car by EMI and went to shirdi

जब अक्षय कुमार ने EMI पर खरीदी थी अपनी पहली कार, आज गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की कारें

Mon, 09 Sep 2019 09:48 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 09 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar bought his first car by EMI and went to shirdi
Happy Birthday Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala

9 सितंबर,1967 को जन्मे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना 52th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज अक्षय बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर हैं। वैसे तो अब अक्षय के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां है और  गाड़ियों का शौक उन्हें फिल्मो में आने से पहले ही था। आज अक्षय कुमार का जन्मदिन हैं और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उस कार के बारे में जिसे लेकर अक्षय सबसे पहले शिर्डी गये थे..आगे पढ़े अक्षय की पहली कार जिसे लेकर वो शिर्डी चले गये थे।  

विज्ञापन

अपनी पहली कार से शिर्डी गये थे अक्षय कुमार  

वैसे तो अक्षय के पास कारों का एक बड़ा हिस्सा है और उनके पास शानदार मॉडल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय की पहली कार कौन सी थी? जीहां अक्षय ने पहली कार फिएट की जो उन्होंने 28,000 रुपये में खरीदी थी और वो भी किश्तों में। एक प्रेस कॉन्फ्रेस  में अक्षय ने बताया की वो कार मेरे लिए बहुत खास है और उसे लेकर सबसे पहले मैंने  शिर्डी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jeep Compass

भारत में जीप कंपास काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने जीप कंपास का लेटेस्ट एडिशन खरीदा था। इसमें 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन लगा है जो 173 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 1.4 लीटर मल्टीएयर इंजन के साथ भी आती है जो 163 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है।

विज्ञापन

Porsche Cayenne

अक्षय कुमार Porsche Cayenne भी बेहद पसंद है। इसमें 4.8 लीटर का V-8 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 507 PS का पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। मुंबई में अक्सर अक्षय कुमार इसमें नज़र आ जायेंगे।

Bentley Continental Flying Spur

भारत में मौजूद सबसे महंगी कारों में से एक बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंड स्पर अक्षय कुमार के गैराज की शोभा बढ़ाती हुई नज़र आती है। इसमें 6 लीटर W12 इंजन लगा है जो 625 PS की पावर और 800 Nm का टॉर्क देता करता है। इसकी कार की कीमत 3.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

Mercedes GLS

अक्षय के पास भारत में मर्सिडीज की सबसे महंगी एसयूवी GLS है। इसकी कीमत 805.67 लाख रुपये से शुरू होकर 1.56 करोड़ रुपये तक जाती है। इसमें 3 लीटर V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 262 PS का पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी 4 व्हील ड्राइव और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Rolls Royce Phantom

यह सुपर लग्जरी कार अपने आप में ही बहुत खास है। अक्षय के पास लास्ट-जनरेशन फैंटम है। मार्केट में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इसमें 6.8 लीटर का V-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Range Rover Vogue

Range Rover Vogue अपने स्पोर्टी लुक्स की वजह से काफी लोगों की पसंद है, अक्षय कुमार की गाड़ियों की लिस्ट में एक नाम Range Rover Vogue का भी है इसमें 5 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन है जो 552 PS की पावर और 680 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Vogue की कीमत 1.74 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

Honda CR-V

इन लग्जरी गाड़ियों के अलावा  अक्षय के पास होंडा CR-V भी है। इसमें 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 PS का पावर और 226 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कि इस समय अक्षय कुमार के पास करीब 14 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की गाड़ियां हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed